Apr 30, 2024

इस देश का है सबसे छोटा संविधान, यहां नहीं रहता एक भी गरीब शख्स

Archana Keshri

किसी भी देश का संविधान वहां कि न्यायपालिका और कार्यपालिका की गतिविधियों को समझने में मददगार होता है। भारत का संविधान दुनिया का सबसे बड़ा लिखित संविधान है।

Source: pexels

भारत का संविधान लगभग 145,000 शब्दों में लिखा गया था, जिसमें 395 आर्टिकल और 8 शेड्यूल थे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि देश का संविधान सबसे छोटा है?

Source: pexels

बता दें, मोनाको का संविधान दुनिया का सबसे छोटा लिखित संविधान है। इसमें 3,814 शब्द है और महज 96 आर्टिकल हैं।

Source: pexels

इस संविधान को पहली बार मोनेगास्क क्रांति के बाद 1911 में अपनाया गया था। आपको जानकर हैरानी होगी कि मोनाको दुनिया का दूसरा सबसे छोटा स्वतंत्र राज्य भी है।

Source: pexels

मोनाको 1.95 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। यह देश इतना छोटा है कि आप एक घंटे से भी कम समय में इसकी पूरी यात्रा कर सकते हैं।

Source: pexels

मोनाको दुनियाभर में अपनी खूबसूरती के लिए प्रसिद्ध है। यहां के शानदार कैसिनो और सुविधाएं दुनियाभर के लोगों को आकर्षित करती हैं।

Source: pexels

इस देश को टैक्स हैवन भी कहा जाता है। यह देश अपने निवासियों पर आयकर भी नहीं लगाता है। मोनाको में रहने वाले अधिकतर लोग बहुत अमीर हैं। यहां पॉवर्टी रेट जीरो है।

Source: pexels

यानी यहां एक भी शख्स गरीब नहीं है। यही वजह है कि मोनाको में अपराध भी कम ही होते हैं। मोनाको की ऑफिशियल भाषा फ्रेंच है। फ्रांस इस देश की सुरक्षा करता है।

Source: pexels

बहुत कम ही लोग पूरा कर पाए हैं यह चैलेंज, क्या आप ढूंढ सकते हैं 696 के बीच छुपा 969