May 23, 2024
गर्मियों के मौसम में भला आम किसे नहीं पसंद होता है। लेकिन क्या आपको पता है कि भारत के कुछ राज्यों के आम पूरी दुनिया में मशहूर हैं। आइए जानते हैं ये कौन-कौन से राज्य हैं:
Source: pexels
पूरी दुनिया में महाराष्ट्र का अल्फांसो जिसे हाफूस भी कहते हैं खूब मशहूर है। इसकी कीमत भी काफी ज्यादा होती है।
उत्तर प्रदेश का लंगड़ा, दशहरी और चौसा आम न सिर्फ देश बल्कि दुनिया में भी खूब मशहूर हैं।
आंध्र प्रदेश का तोतापरी आम अपने मीठे और स्वादिष्ट स्वाद के लिए मशहूर है। ये आम साउथ के कई हिस्सों में पाया जाता है।
गुजरात का केसर आम भी दुनियाभर में खूब मशहूर है।
तेलंगाना का नीलम और बंगीनापल्ली आम भी लोग बड़े चाव से खाते हैं।
लंगड़ा जिसे मालदा भी कहते हैं, फजली और लक्ष्मण भोग जैसे आमों की खेती सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल में होती है। इसके साथ ही पश्चिम बंगाल में ही दुनिया के सबसे महंगे आमों में से एक मियाजाकी की भी खेती होती है।
मल्लिका, पैरी और नीलम जैसे मशहूर आम की किस्म कर्नाटक में खूब पाई जाती है।
Optical Illusion: क्या आप 7 सेकंड में ढूंढ सकते हैं Birds के बीच छिपी ‘तितली’