May 29, 2025

दुनियाभर में मशहूर है महाराणा प्रताप के घोड़े 'चेतक' के किस्से, हाथी का नाम पता है?

Vivek Yadav

माहाराणा प्रताप की सौर्य गाथाएं

शौर्य, स्वाभिमान और अदम्य साहस के प्रतीक के रूप में माहाराणा प्रताप का नाम आज भी लिया जाता है। सिसोदिया राजवंद के मेवाड़ राजा महाराणा प्रताप की वीर गाथाएं खूब प्रचलित हैं।

'चेतक' के किस्से

उनके घोड़े 'चेतक' के भी किस्से न सिर्फ देश बल्कि दुनियाभर में मशहूर हैं।

महाराणा प्रताप के हाथी का नाम

लेकिन क्या महाराणा प्रताप के हाथी का नाम जानते हैं। आइए जानते हैं उनके हाथी के बारे में कुछ दिलचस्प किस्से:

ये था नाम

महाराणा प्रताप के हाथी का नाम रामप्रसाद था जिसका अर्थ होता है 'भगवान राम का उपहार'।

हाथी से भी था खास लगाव

महाराणा प्रताप को जितना लगाव अपने घोड़े चेतक से था उतना ही स्नेह रामप्रसाद से भी था।

हल्दीघाटी में लड़ा था युद्ध

रामप्रसाद महाराणा प्रताप की सेना का हिस्सा था जिसने हल्दीघाटी के युद्ध में मुगल बादशाह अकबर के कई हाथियों को मार गिराया था।

अकबर ने पकड़ने का दिया था आदेश

इतिहासकारों की मानें तो महाराणा प्रताप के हाथी रामप्रसाद को हल्दीघाटी के युद्ध में पकड़ने के लिए अकबर ने आदेश दिए थे।

मुगलों ने रचा था चक्रव्यूह

रामप्रसाद को पकड़ने के लिए 7 हाथियों का चक्रव्यूह रचा गया था।

अन्न-जल का कर दिया था त्याग

इतिहासकारों की मानें तो, मुगलों ने जब महाराणा प्रताप के हाथी रामप्रसाद को जब पकड़ा तो अन्न-जल का त्याग कर दिया था।

इतने दिनों तक कुछ नहीं खाया

इतिहासकार बताते हैं कि, महाराणा प्रताप के हाथी करीब 18 दिनों तक कुछ नहीं खाया-पिया था जिसके चलते उसकी मौत हो गई थी।

बहुत कम ही लोग पूरा कर पाए हैं यह चैलेंज, क्या आप ढूंढ सकते हैं 9 के बीच छुपा 2