Jan 08, 2026
दुनिया के कई देशों में कड़ाके की ठंड पड़ती है। कई जगह तो इतनी ज्यादा ठंड पड़ती है कि बर्फ की मोटी-मोटी परत जम जाती है।
Source: unsplash
भारत में ठंड की बात करें तो इस वक्त उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। लेकिन सबसे कम तापमान सियाचिन ग्लेशियर का होता है। यहां पर -57 डिग्री सेल्सियस तक पारा पहुंच जाता है।
Source: pexels
लेकिन दुनिया में एक और जगह है जहां पर इससे भी कम तापमान दर्ज किया गया है। आइए जानते है धरती पर अब तक सबसे कम तापमान कितना रहा है।
Source: unsplash
धरती पर अब तक का सबसे कम आधिकारिक तापमान -89.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
Source: pexels
यह रिकॉर्ड 21 जुलाई 1983 को अंटार्कटिका के वोस्तोक स्टेशन पर दर्ज किया गया था।
Source: pexels
इस रिकॉर्ड को विश्व मौसम विज्ञान संगठन (WMO) ने मान्यता दी है। वोस्तोक स्टेशन पूर्वी अंटार्कटिका में स्थित है और समुद्र तट से काफी दूर है।
Source: pexels
वहीं, नासा और नेशनल स्नो एंड आइस डेटा सेंटर के सैटेलाइट आंकड़ों की माने तो पूर्वी अंटार्कटिक पठार पर इससे भी ज्यादा ठंडी जगहें मौजूद हैं।
Source: pexels
कुछ रीडिंग में तापमान -94 डिग्री सेल्सियस तक पाया गया है। यहां तक कि जमीन की सतह का तापमान -98 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की संभावना भी देखी गई है।
Source: pexels
ये आंकड़े जमीन पर लगे मौसम जांचने के मीटर से नहीं बल्कि सेटेलाइट से लिए गए हैं। इसलिए इन्हें अभी तक आधिकारिक रिकॉर्ड नहीं माना गया है।
Source: pexels
Optical Illusion Eye Test: क्या आप 10 सेकंड में XK के बीच छिपा KX ढूंढ सकते हैं?