Dec 30, 2023 Archana Keshri
(Photo: Pexels)
ऐसे बहुत से जानवर हैं जिनका अगर शरीर का कोई अंग कट जाए तो दोबारा उग जाता है। कई जानवरों में अंगों में रिजनरेशन यानी पुनर्जनन की क्षमता होती है। चलिए जानते हैं इन जानवरों के बारे में।
एक्सोलोल के अंदर अपने शरीर के अंगों को दोबारा विकसित करने की शक्ति होती है। वो अपने अंगों, रीढ़ की हड्डी और यहां तक कि अपने मस्तिष्क के कुछ हिस्सों को पुनर्जीवित करने में सक्षम हैं।
जेब्रा फिस अपने Fins, Scales और यहां तक कि अपने दिल के हिस्सों का पुनर्जनन करने में सक्षम है।
कुछ झींगुर की प्रजातियां अपने खोए हुए अंगों को दोबारा प्राप्त करने में सक्षम होते हैं।
कुछ जेलीफिश अपने पॉलीप स्टेट में वापस आ सकती हैं और घायल होने पर अपना जीवन चक्र फिर से शुरू कर सकती है।
ऑक्टोपस भी बिना किसी नुकसान के अपना एक हाथ खो सकता है और उसे दोबारा उगा सकता है।
स्टारफिश अपनी एक भुजा खोने के बाद दोबारा उगा सकता है। सिर्फ यही नहीं कटे हुए उस भुजा से एक नया स्टारफिश भी जन्म ले सकता है।
कई छिपकलियों में अपनी पूंछ को अलग करने और दोबारा उगाने की क्षमता होती है, जिससे उन्हें शिकारियों की पकड़ से बचने में मदद मिलती है।
अगली स्टोरी के लिए नीचे क्लिक करें