धरती पर ऐसे कई जीव है जो पार्थेनोजेनेसिस के जरिए गर्भधारण कर सकते हैं। पार्थेनोजेनेसिस का मतलब है कि बिना किसी नर के मादा जीव में बच्चे पैदा करने के गुण होते हैं। चलिए आपको बताते हैं उन जीवों के बारे में।
ट्राइेरिस स्टेनासपिस एक मकड़ी की प्रजाति है। इस मकड़ी की प्रजाति में आजतक कोई नर नहीं मिला। यहां सिर्फ मादाएं ही होती है जो बिना नर के ही बच्चे पैदा कर सकती हैं।
दुनिया की सबसे बड़ी छिपकली कोमोडो ड्रैगन बिना नर की सहायता के बच्चे पैदा कर सकती है।
ब्लैकटिप शार्क बिना नर के ही प्रजनन कर लेती है।
बोआ प्रजाती की मादा सांप बिना नर सांप से मिलन किए बच्चों को जन्म दे सकती है।
डैफ़निया जीनस के जल पिस्सू भी बिना नर से संबंध बनाए प्रजनन कर सकते हैं।
बॉनेटहेड शार्कदुनिया की इकलौती ऐसी शार्क है जो मांसाहारी होने के साथ-साथ शाकाहारी भी होती हैं। ये शार्क भी बिना किसी नर शार्क के गर्भधारण कर सकती हैं।
मार्बल क्रेफिश बिना किसी नर की मदद के बच्चे पैदा कर सकती है।
वैज्ञानिकों का मानना है कि मादा कॉकरोच की कुछ प्रजातियां भी नर की आवश्यकता के बिना प्रजनन कर सकती हैं।
व्हिपटेल छिपकली एक ऐसा ही जीव है, जिसमें नर होते ही नहीं हैं। इसके साथ ही इन्हें बच्चे पैदा करने के लिए नर की जरूरत ही नहीं पड़ती।