दुनिया में कई तरह के सांप पाए जाते हैं। इनमें कई बेहद जहरीले होते हैं, जबकि कुछ सामान्य होते हैं।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि सांपो के कान नहीं होते? अब आप सोच रहे होंगे कि अगर उनके कान नहीं होते तो आखिर वो सुनते कैसे हैं?
सांप के अन्य जानवरों या इंसानों की तरह बाहरी कान नहीं होते हैं।
लोगों को ऐसा लगता है कि ये सिर्फ जमीन पर होने वाली कंपन के जरिए ही चीजों को महसूस कर सकते हैं।
लेकिन आपको बता दें, उनके शरीर में कान के अंदर के सभी सिस्टम उनमें मौजूद होते हैं। अपने इस सिस्टम के जरीए ही सांप आहट को सुन पाते हैं।
शोधकर्ताओं के मुताबिक कि सांप सुन सकते हैं। हालांकि, उनकी सुनने की क्षमता स्वाद और देखने जैसी अन्य शारीरिक इंद्रियों से कमजोर होती है।
उनके जबड़े में एक छोटी सी हड्डी होती है जो इनके अंदरूनी कान के नली से जुड़ी होती है। इसी के जरिए वो जानवरों और इंसानों की आहट सुन लेता है।
इंसान 20 से लेकर 20 हजार हर्ट्ज तक की ध्वनि सुन सकते हैं जबकि सांप केवल 200 से लेकर 300 हर्ट्ज की ध्वनि सुन सकते हैं।