Jan 09, 2025

कितने साल में बनकर तैयार हुई थी बुर्ज खलीफा की बिल्डिंग?

Vivek Yadav

दुनिया की सबसे ऊंची इमारत दुबई में है जिसे हम बुर्ज खलीफा के नाम से जानते हैं।

Source: pexels

इसकी ऊंचाई 2,716.5 फीट (828 मीटर) है जो एफिल टॉवर से तीन गुना ऊंची है।

बुर्ज खलीफा 163 मंजिला गगनचुंबी इमारत है जिसमें 58 लिफ्ट हैं।

क्या आपने कभी सोचा है कि दुनिया की सबसे ऊंची इमारत को बनने में कितना समय लगा होगा। नहीं तो आइए जानते हैं:

बुर्ज खलीफा का निर्माण साल 2004 में शुरू हुआ था। इसका बाहरी हिस्सा पांच साल बाद 2009 में पूरा हुआ था।

आधिकारिक तौर पर बुर्ज खलीफा का काम 4 जनवरी 2010 को पूरा हुआ था। हालांकि, तब भी इसके कुछ हिस्सों पर काम चल रहा था।

बुर्ज खलीफा के जिस हिस्से को पहली बार खोला गया था उसका डाउनटाउन दुबई नाम था।

बुर्ज खलीफा में 304 होटल कमरे हैं, 37 मंजिलें ऑफिस के लिए और 900 शानदार अपार्टमेंट हैं।

दुनिया के वो 9 देश जहां के हर पुरुष को करना होता है मिलिट्री ज्वाइन