Jun 02, 2024

24 घंटे नहीं, चंद्रमा पर एक दिन होता है इतना बड़ा

Archana Keshri

पृथ्वी सूर्य के चारों ओर चक्कर लगाने के साथ-साथ अपने अक्ष पर भी घूमती है। इस कारण दिन और रात होते हैं। जबकि, चंद्रमा अपने अक्ष पर घूमने के अलावा पृथ्वी के साथ सूर्य का भी चक्कर लगाता है।

Source: pexels

पृथ्वी पर एक दिन में 24 घंटे होते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि चंद्रमा पर एक दिन कितना लंबा होता है? यदि आप ये समझ रहे हैं कि चांद का एक दिन धरती के एक दिन के बराबर है तो आप गलत हैं।

Source: pexels

बता दें, चांद का एक दिन पृथ्वी के लगभग 27 दिन, 7 घंटे और 43 मिनट के बराबर होता है। यानी लगभग 14 दिन की रात और 14 दिन का ही दिन। चांद पर एक दिन में लगभग 708.7 घंटे होते हैं।

Source: pexels

पृथ्वी अपनी धुरी पर घूमती है तो 24 घंटे यानी एक दिन लगता है और जब पृथ्वी सूर्य की परिक्रमा करती है तो 365 यानी पूरा साल लगता है।

Source: pexels

लेकिन चांद दब अपनी कक्षा में 360 डिग्री पर घूमते हुए पृथ्वी के चारों ओर चक्कर लगाता है तो इसको इमें 29.5 दिन लगते हैं।

Source: pexels

चांद पर दिन और रात के तापमान में काफी ज्यादा अंतर होता है। चांद पर रात के समय तापमान -200 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है। जबकि दिन में इसका तापमान 127 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है।

Source: pexels

बता दें कि पृथ्वी और चंद्रमा के बीच की औसत दूरी 3,84,400 किलोमीटर है। जबकि, चंद्रमा का व्यास 3,474.8 किलोमीटर है। वहीं पृथ्वी का व्यास 12,756 किलोमीटर है।

Source: pexels

परिक्रमा के दौरान चंद्रमा अपनी धुरी पर केवल 1.54 डिग्री झुका हुआ है जबकि पृथ्वी 23.44 डिग्री झुकी हुई है। यही वजह है कि पृथ्वी की तरह चंद्रमा पर मौसम नहीं बदलता। इसके अलावा चंद्रमा के ध्रुवों पर कई ऐसे इलाके हैं जहां सूरज की रोशनी या किरणें कभी नहीं पहुंचतीं।

Source: pexels

आखिर क्या होता है ‘2 जून की रोटी’ का मतलब, क्यों कहते हैं नसीब वालों को ही मिलती है ये