Mar 22, 2024

इस देश में खेली जाती है आटे की होली, ऐसे शुरू हुई थी परंपरा

Archana Keshri

भारत में होली का रंग चढ़ने में अभी कुछ दिन बाकी हैं, लेकिन उससे पहले ग्रीस होली जैसे रंग में रंगा नजर आया।

Source: reuters

18 मार्च को ग्रीस में लोग सड़कों पर रंग खेलने के लिए निकले। ग्रीस में रंगों के इस त्योहार को 'फ्लोर वॉर' यानी आटा युद्ध कहते हैं।

Source: reuters

इसमें लोग एक-दूसरे पर रंगीन आटा फेंकते हैं, जिससे चारों तरफ आटा ही आटा नजर आता है।

Source: reuters

ये उत्सव एथेंस से 200 किलोमीटर दूर गैलेक्सीडी में मनाया जाता है।

Source: reuters

'फ्लोर वॉर' की परंपरा 19वीं शताब्दी में ओटोमन साम्राज्य के प्रतिरोध के प्रतीक के रूप में शुरू हुई थी।

Source: reuters

उस समय ओटोमन साम्राज्य ने ग्रीस पर शासन किया था और कार्निवल को मना किया था। यानी कि ओटोमन राजाओं ने लोगों को उत्सव मनाने पर रोक लगा दी थी।

Source: reuters

इस आदेश का विरोध करने के चलते लोग अपने चेहरों पर राख पोतकर सड़कों पर नाचने लगे थे।

Source: reuters

आपको बता दें, रंगों का त्योहार पूरी दुनिया में अलग-अलग तरीके से मनाया जाता है। जैसे न्यूजीलैंड के वानाका फेस्टिवल में पेंटिंग की जाती है। वहीं, थाईलैंड के सोंगकरन फेस्टिवल में पानी से खेला जाता है।

Source: reuters

रेस्टोरेंट में लोगों की हो रही जासूसी, खोजने वाले कहलाएंगे जेम्स बॉन्ड