पेड़-पौधे हमारे पर्यावरण में अहम भूमिका निभाते हैं। पेड़ों के बिना पृथ्वी पर जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि धरती पर कुछ देश ऐसे भी हैं जहां पेड़ों का नामोनिशान तक मौजूद नहीं है।
चलिए आपको उन देशों के बारे में बताते हैं, जहां आपको पूरे देश में एक भी पेड़ नहीं दिखेगा।
सबसे पहले इस लिस्ट में नाम आता है ग्रीनलैंड का। ग्रीनलैंड का नाम सुनते ही आपके मन में एक हरे-भरे स्थान की तस्वीर दिमाग में आ गई होगी।
लेकिन आपको बता दें, इस देश में एक भी पेड़ पौधे नहीं है। अब आप ये सोच रहे होंगे कि अगर इस देश में एक भी पेड़-पौधे नहीं है तो आखिर इसका नाम ग्रीनलैंड क्यों पड़ा।
दरअसल, यह देश पूरी तरह से बर्फ से ढका हुआ है, इसलिए यहां ज्यादा लोग नहीं रहते हैं।
यही कारण है कि इस देश का नाम ग्रीनलैंड रखा गया ताकि नाम सुनकर ज्यादा से ज्यादा लोग यहां बसने के लिए आकर्षित हो सकें।
वहीं, बिना पेड़-पौधे वाला दूसरा देश है कतर। सबसे बड़े गैस भंडार के लिए जाना जाने वाला यह देश काफी समृद्ध और सुरक्षित है।
कतर में आपको बड़ी संख्या में गगनचुंबी इमारते व घर देखने को मिल जाएंगे। लेकिन इस देश में आपको एक भी पेड़ देखने को नहीं मिलेगा।
दरअसल, यह देश सऊदी अरब और फारस की खाड़ी से घिरा हुआ है, जिसका पूरा इलाका रेगिस्तानी है। इस देश में बारिश भी बहुत मुश्किल से होती है।