हर देश की अपनी-अपनी कानून व्यवस्था है।
अगर कोई भी क्राइम करता है तो उसके ऊपर कानूनी कार्यवाही होती है और फिर सजा सुनाई जाती है जिसके बाद उसे जेल होती है।
भारत या अन्य देशों में यही देखा गया है कि अगर कैदी जेल से फरार होता है तो उसे पकड़कर जेल में वापस डाल दिया जाता है। साथ ही उसकी सजा और भी ज्यादा बढ़ भी सकती है।
लेकिन दुनिया में एक ऐसा भी देश है जहां पर जेल से भागने वालों को सजा नहीं होती है।
ये सुनकर थोड़ा अटपटा जरूर लगेगा लेकिन इस देश में जेल से भागने वालों को अपराधी नहीं माना जाता है।
हर देश की अपनी-अपनी विशेषता है वैसे ही इस देश की भी ये विशेषता है कि कैदियों को भागने पर सजा नहीं दी जाती है।
ये कोई और नहीं बल्कि जर्मनी है जहां पर कैदियों को भागने पर सजा नहीं मिलती।
जर्मनी की सरकार इसे अपराध इसलिए नहीं मानती क्योंकि उनका मानना है कि आजाद होना मनुष्य का अधिकार है।