Feb 21, 2025

दुनिया के 7 सबसे बड़े जीव: देखकर रह जाएंगे हैरान!

Archana Keshri

प्रकृति में कई जीव ऐसे हैं जो अपने विशाल आकार के कारण आश्चर्यजनक लगते हैं। कुछ जीव अपनी लंबाई में तो कुछ अपने भारी वजन के कारण दुनिया में सबसे बड़े माने जाते हैं। आइए जानते हैं दुनिया के 7 सबसे बड़े जीवों के बारे में जो आपको हैरान कर देंगे।

Source: pexels

Blue Whale

ब्लू व्हेल दुनिया का सबसे बड़ा जीव है, जो समुद्रों में पाया जाता है। यह व्हेल 30 मीटर (98 फीट) तक लंबी और 1,90,000 किलोग्राम (190 टन) तक भारी हो सकती है। इसकी हृदय का आकार एक कार जितना बड़ा होता है और इसकी धड़कन 3 किलोमीटर दूर तक सुनी जा सकती है।

Source: pexels

Saltwater Crocodile

साल्टवाटर क्रोकोडाइल दुनिया का सबसे बड़ा Reptile है। यह मगरमच्छ 7 मीटर (23 फीट) तक लंबा और 1,000 किलोग्राम (1 टन) तक भारी हो सकता है। यह अपनी ताकत और खतरनाक शिकार तकनीक के लिए जाना जाता है।

Source: pexels

Ostrich

शुतुरमुर्ग दुनिया का सबसे बड़ा पक्षी है, जिसकी ऊंचाई 2.75 मीटर (9 फीट) तक हो सकती है और इसका वजन 156 किलोग्राम तक हो सकता है। हालांकि यह उड़ नहीं सकता, लेकिन यह 70 किमी/घंटा की रफ्तार से दौड़ सकता है।

Source: pexels

Whale Shark

व्हेल शार्क दुनिया की सबसे बड़ी मछली है। इसकी लंबाई औसतन 14 मीटर (46 फीट) होती है, लेकिन कुछ व्हेल शार्क 21.4 मीटर (70 फीट) तक बड़ी हो सकती हैं। यह इंसानों के लिए खतरनाक नहीं होती, बल्कि छोटे समुद्री जीवों (प्लवक) को खाकर जीवित रहती है।

Source: pexels

Giant Huntsman Spider

जायंट हंट्समैन स्पाइडर दुनिया का सबसे बड़ा मकड़ा है। इसकी टांगों का फैलाव 30 सेंटीमीटर (1 फीट) तक हो सकता है, जिससे यह किसी प्लेटर जितना बड़ा दिखता है।

Source: pexels

Green Anaconda

ग्रीन एनाकोंडा दुनिया का सबसे बड़ा और भारी सांप है। इसकी लंबाई 9 मीटर (30 फीट) तक हो सकती है और यह 250 किलोग्राम तक भारी हो सकता है। यह जहरीला नहीं होता, बल्कि अपने शिकार को जकड़कर दम घोंट देता है।

Source: pexels

Komodo Dragon

कोमोडो ड्रैगन दुनिया की सबसे बड़ी छिपकली है। यह 3.1 मीटर (10 फीट) तक लंबी और 150 किलोग्राम तक भारी हो सकती है। इसकी लार में जहरीले बैक्टीरिया होते हैं, जिससे यह अपने शिकार को मारने में सक्षम होती है।

Source: pexels

मुगल साम्राज्य की सबसे महंगी शादी, 8 दिनों तक चलती रही दावत