May 06, 2025

इन जीवों के पास नहीं होते एक भी दांत, जानिए कैसे करते हैं शिकार और भोजन

Archana Keshri

क्या आप जानते हैं कि कुछ ऐसे भी जानवर होते हैं जिनके पास एक भी दांत नहीं होता? फिर भी वे न सिर्फ जीवित रहते हैं, बल्कि शिकार भी करते हैं और अच्छे से भोजन भी करते हैं।

ये जीव प्रकृति की उस अनोखी व्यवस्था का हिस्सा हैं जो दिखाती है कि जीवन जीने के लिए हमेशा दांत जरूरी नहीं होते। आइए जानते हैं ऐसे कुछ विशेष जीवों के बारे में—

कछुआ (Turtle)

कछुओं के मुंह में दांत नहीं होते, लेकिन उनकी जबड़े काफी मजबूत होते हैं। वे इन्हीं की मदद से खाना चबाते और निगलते हैं। कुछ कछुए शाकाहारी होते हैं तो कुछ मांसाहारी, लेकिन दोनों ही अपने मजबूत जबड़ों से भोजन को तोड़ने में सक्षम होते हैं।

पैंगोलिन (Pangolin)

पैंगोलिन अपने लंबे और पतले जीभ से चींटियां और दीमक खाते हैं। उनके पेट में विशेष प्रकार की मांसपेशियां और पत्थर जैसे हिस्से होते हैं जो भोजन को पीसने में मदद करते हैं, ठीक वैसे ही जैसे दांत करते हैं।

ऐंटीटर (Anteater)

ऐंटीटर भी दांतों के बिना जीवित रहने वाला एक रोचक प्राणी है। इसकी लंबी और चिपचिपी जीभ हजारों चींटियों और दीमकों को एक बार में पकड़ने में सक्षम होती है। दांत न होने के बावजूद यह बड़ी कुशलता से शिकार करता है।

बेलीन व्हेल (Baleen Whale)

ये विशाल समुद्री जीव अपने मुंह में मौजूद बेलीन प्लेट्स की मदद से छोटे-छोटे समुद्री जीवों को छानकर खाते हैं। वे पानी को मुंह में लेकर बेलीन के जरिए छोटे जीवों को अलग कर लेते हैं और पानी को बाहर निकाल देते हैं।

पक्षी (Birds)

अधिकांश पक्षियों के पास दांत नहीं होते। वे अपनी चोंच का इस्तेमाल भोजन पकड़ने, तोड़ने और निगलने के लिए करते हैं। कुछ पक्षी छोटे कीड़े खाते हैं, तो कुछ बीज, फल या मछलियां भी।

प्रकृति की अनोखी चाल

इन दांतहीन जीवों का जीवन हमें यह सिखाता है कि प्रकृति हर जीव को उसकी जरूरत के अनुसार ढालना जानती है। बिना दांतों के भी ये जीव जिस तरह से भोजन करते हैं वह काफी आश्चर्यजनक है।

जंगल के राजा शेर का भी शिकार कर सकते हैं यह 5 जानवर