Jan 06, 2025

दिल्ली के बाद भारत के किस शहर में है सबसे अधिक मेट्रो स्टेशन

Vivek Yadav

सुबह और शाम यानी ऑफिस जाते और आते वक्त सड़कों पर ट्रैफिक अधिक रहता है जिससे बचने के लिए लोग मेट्रो से सफर करते हैं। देश के कई शहरों में मेट्रो चलती हैं जिसके जरिए हम बेहद ही कम समय में एक जगह से दूसरी जगह जा सकते हैं।

Source: express-archives

दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, उत्तर प्रदेश, बेंगलुरु  और चेन्नई के अलावा देश के कई शहरों में मेट्रो चलती है।

दिल्ली में कई मेट्रो लाइन हैं जो शहर को एक छोर से दूसरे छोर के साथ ही नोएडा और गुरुग्राम तक जोड़ती हैं।

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के तहत 10 लाइनें हैं और यहां लुक 256 मेट्रो स्टेशन हैं।

दिल्ली मेट्रो की कुल लंबाई 391 किलोमीटर है जो भारत की सबसे बड़ी और व्यस्ततम मेट्रो रेल प्रणाली है।

लेकिन क्या आपको पता है कि दिल्ली के बाद भारत के किस शहर में सबसे अधिक मेट्रो स्टेशन हैं। आइए जानते हैं:

दरअसल, दिल्ली के बाद अगर देश में कहीं सबसे अधिक मेट्रो स्टेशन हैं तो वो है बेंगलुरु जहां 69 मेट्रो स्टेशन हैं।

यहां नम्मा मेट्रो है जिसे बेंगलुरु मेट्रो के नाम से जाना जाता है। दिल्ली मेट्रो के बाद बेंगलुरु मेट्रो 76.95 किलोमीटर की परिचालन लंबाई के साथ भारत में दूसरा सबसे लंबा परिचालन मेट्रो नेटवर्क है।

बहुत जल्द ही बेंगलुरु मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड कई अन्य रूटों पर मेट्रो चलाने की तैयारी कर रही है। बेंगलुरु में साल 2011 में मेट्रो का उद्घाटन किया गया था। 

केवल तेज नजर वाले ही ढूंढ पाएंगे इस तस्वीर में छिपे नंबर्स, क्या आपको दिखा?