Feb 27, 2024

इस जीव की हैं 10 आंखें और 32 दिमाग, शरीर की लंबाई जानकर चौंक जाएंगे आप

Archana Keshri

धरती पर अनोखे और अनेक प्रकार के जीव पाए जाते हैं। हर जीव की अपनी एक अलग खासियत होती है। कुछ ऐसे जीव भी होते हैं जिनके बारे में लोगों को जानकर बहुत हैरानी होती है।

Source: freepik

आज हम आपको जिस जीव के बारे में बताने जा रहे हैं उसके पास 32 दिमाग होते हैं। इतना ही नहीं इस जीव की 10 आंखें भी होती हैं।

Source: freepik

हम जिस जीव के बारे में बता रहे हैं उसका नाम जोंक (Leech) है। दरअसल, जोंक की आंतरिक संरचना 32 अलग-अलग खंड़ों में विभाजित होती है, जिनमें से प्रत्येक का अपना दिमाग होता है।

Source: freepik

जोंक की लगभग 680 प्रजातियां हैं जिनमें से लगभग 100 समुद्र में रहते हैं, 100 के आसपास जमीन पर रहते हैं और बाकी मीठे पानी में रहते हैं।

Source: freepik

जोंक की लंबाई 1 सेमी से लेकर 30 सेमी या उससे अधिक तक हो सकती है। जोंक के पास 10 आंखें होती है, जिनसे ये अंधेरे या उजाले की पहचान कर पाते हैं।

Source: freepik

जोंक के 3 जबड़े होते हैं और प्रत्येक जबड़े में लगभग 100 दांत होते हैं। इन्हीं दांतों की मदद से वो इंसान या जानवर की बॉडी में से खून चूसती है।

Source: freepik

इनके डाइजेस्टिव सिस्टम में एक पाउच होता है जिसमें ये कई महीनों तक भोजन जमा करके रखते हैं।

Source: freepik

जोंक हर छह महीने में केवल एक बार भोजन करते हैं क्योंकि रक्त भोजन को पूरी तरह से पचाने में उन्हें इतना समय लग जाता है।

Source: freepik

‘मिठाइयों का शहर’ के नाम से मशहूर है ये जगह, फेमस हैं ये स्वीट्स