Apr 03, 2024

दुनिया का ऐसा देश जिसकी नहीं है कोई राजधानी

Vivek Yadav

दुनिया में करीब 195 देश हैं और हर देश की अपनी-अपनी खासियत है।

Source: pexels

हर देश की अपनी-अपनी राजधानी होती है। लेकिन क्या आपको पता है कि एक देश ऐसा भी है जिसकी कोई राजधानी नहीं है।

दुनिया का ये इकलौता ऐसा देश है जिसकी राजधानी नहीं है।

दरअसल, ये देश नाउरू है जिसकी अपनी कोई राजधानी नहीं है।

ये छोटे-बड़े द्वीपों को मिलाकर बना एक देश है और साथ ही इसे दुनिया का सबसे छोटा द्वीपीय देश भी कहा जाता है।

माइक्रोनेशिया दक्षिण प्रशांत महासागर में स्थित इस देश को नॉरू नाम से भी जाना जाता है।

ये विश्व का सबसे छोटा स्वतंत्र गणराज्य है। नाउरू 21 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है।

नाउरू के लोगों की मुख्य आय पहले फॉस्फेट खनन हुआ करता था। लेकिन ज्यादा माइनिंग होने के कारण वो भी खत्म हो गया। अब वहां के लोग नारियल उत्पादन कर जीवन यापन करते हैं।

इस तस्वीर में ढूंढना है ‘Sprenkle’ की भीड़ में छिपा ‘Sprinkle’, 99% खोजने में हुए फेल