Feb 02, 2025

जानवरों की दुनिया में सबसे सख्त होती हैं ये 9 मां

Archana Keshri

मां का प्यार निस्वार्थ और अटूट होता है, चाहे इंसानों की दुनिया हो या जानवरों की। लेकिन कुछ माताएं न सिर्फ अपने बच्चों से प्यार करती हैं, बल्कि उन्हें अनुशासन और जरूरी लाइफ स्किल्स भी सिखाती हैं। जानवरों की दुनिया में कुछ ऐसी माताएं होती हैं जो अपने बच्चों को कड़ी ट्रेनिंग देकर उन्हें स्वतंत्र और मजबूत बनाती हैं। आइए जानते हैं एनिमल किंगडम की 9 सबसे सख्त माताओं के बारे में।

Source: pexels

Gorilla

गोरिल्ला मां अपने बच्चों को बेहद सुरक्षा के साथ पालती हैं। वे न केवल अपने बच्चों की देखभाल करती हैं, बल्कि उन्हें भोजन खोजने के तरीके, सामाजिक अनुशासन और समूह में रहने के नियम भी सिखाती हैं। गोरिल्ला समाज में हर किसी की एक जगह होती है, और यह मां ही होती है जो बच्चों को यह सिखाती है कि उन्हें अपनी जगह कैसे बनानी है।

Source: pexels

Lioness

शेरनी अपने बच्चों को शिकार करना, सामाजिक नियमों का पालन करना और समूह (प्राइड) में रहना सिखाती हैं। शिकार के दौरान वे अपने बच्चों को कड़ी ट्रेनिंग देती हैं और तब तक साथ रखती हैं जब तक वे खुद शिकार करना न सीख जाएं।

Source: pexels

Elephant

हाथी अपनी संतान को बहुत प्यार करती हैं, लेकिन वे बेहद अनुशासित भी होती हैं। वे अपने बच्चों को पानी और भोजन की खोज, सामाजिक समूह में रहने के नियम और खुद की सुरक्षा के तरीके सिखाती हैं। हाथी के झुंड में बुजुर्ग मादाएं भी बच्चों को सिखाने में मदद करती हैं।

Source: pexels

Cheetah

चीता मां अपने बच्चों को शिकार की कला सिखाने के लिए कई महीनों तक उनके साथ रहती हैं। वह अपने शावकों को शिकार पकड़ने की रणनीति, पीछा करने और हमला करने के तरीके सिखाती हैं। जब तक बच्चे पूरी तरह शिकार करना नहीं सीख लेते, माँ उन्हें अकेला नहीं छोड़ती।

Source: pexels

Kangaroo

कंगारू मां अपने बच्चे को अपने पेट के थैले (पाउच) में रखकर कई महीनों तक उसका ख्याल रखती हैं। इस दौरान उनका बच्चा सुरक्षित रहता है और मां के दूध पर निर्भर रहता है। कंगारू मां अपने बच्चे की सुरक्षा के लिए बहुत सतर्क रहती हैं और उसे सही समय पर स्वतंत्र बनाना सिखाती हैं।

Source: pexels

Tigress

बाघिन अपने शावकों को शिकार करना और जंगल में जीवित रहने की कला सिखाती हैं। वे अपने बच्चों को लेकर बेहद सुरक्षात्मक होती हैं और जब तक बच्चे बड़े नहीं हो जाते, उन्हें शिकारी जानवरों और अन्य खतरों से बचाकर रखती हैं।

Source: pexels

Penguin

पेंगुइन मां अपने बच्चों को भोजन, गर्मी और सुरक्षा देने में कोई कसर नहीं छोड़तीं। जब तक उनके बच्चे खुद भोजन खोजने के लायक नहीं हो जाते, तब तक मां और पिता दोनों उन्हें ठंड से बचाते हैं और मछलियां खिलाते हैं।

Source: pexels

Hyena

हाइना यानी लकड़बग्घा समाज में कठोर सामाजिक पदानुक्रम (डोमिनेंस हायरार्की) होता है। लकड़बग्घा मां अपने बच्चों को इन नियमों का पालन करना सिखाती हैं। वे उन्हें शिकार करने, झुंड में रहने और अपने अधिकारों की रक्षा करने के लिए सख्त प्रशिक्षण देती हैं।

Source: pexels

Polar Bear

पोलर बियर की मां अपने बच्चों को ठंडे आर्कटिक वातावरण में जीवित रहने की ट्रेनिंग देती हैं। वे उन्हें शिकार करने, मछलियां पकड़ने और बर्फीले माहौल में सुरक्षित रहने की रणनीतियां सिखाती हैं।

Source: pexels

दुनिया के 10 सबसे छोटे सांप, साइज इतना कि शर्ट की जेब में फिट हो जाएं सैकड़ों