Jan 09, 2025

दुनिया के वो 9 देश जहां के हर पुरुष को करना होता है मिलिट्री ज्वाइन

Vivek Yadav

आर्मी, नेवी और एयरफोर्स में शामिल होकर देश की सेवा करना काफी लोगों का सपना होता है। लेकिन कई देश ऐसे हैं जहां के हर पुरुष हथियार चलाना अच्छे से जानते हैं। इन 9 देशों के पुरुषों को सेना में भर्ती होना अनिवार्य है।

Source: pexels

उत्तर कोरिया

उत्तर कोरिया में पुरुषों को 8 से 10 वर्ष तक मिलिट्री में नौकरी करना अनिवार्य है।

मिस्र

मिस्र भी दुनिया के उन देशों में शामिल है जहां पर पुरुषों को सैन्य सेवा देना अनिवार्य है। यहां पर 12-36 महीने की सीमा तय की गई है।

इज़रायल

इजरायल में पुरुषों को 32 महीने तक सैन्य सेवा में नौकरी करना अनिवार्य होता है।

ईरान

यहां पर पुरुषों की सैन्य सेवा में 18-24 महीने की अवधि तय की गई है।

दक्षिण कोरिया

साउथ कोरिया भी दुनिया के उन देशों में से एक है जहां पर पुरुषों को सैन्य सेवा देना अनिवार्य है। यहां पर 18-21 महीने की अवधि तय की गई है।

फिनलैंड

फिनलैंड में पुरुषों को 6-12 महीने तक सैन्य सेवा की अवधि तय की गई है।

तुर्की

यहां पर 6-12 महीने तक पुरुषों को मिलिट्री में नौकरी करना होता है।

ऑस्ट्रिया

ऑस्ट्रिया में पुरुषों को मिलिट्री में 6-9 महीने तक नौकरी करना अनिवार्य है।

ताइवान

ताइवान में पुरुषों को 4 महीने तक मिलिट्री में सेवा देना अनिवार्य है।

यहां दूल्हे को ठीक से नहीं मनाने दिया जाता सुहागरात