Apr 25, 2025

पंख नहीं, फिर भी उड़ते हैं ये 10 अद्भुत जानवर

Archana Keshri

जब हम उड़ने की बात करते हैं तो हमारे दिमाग में सबसे पहले पक्षियों की छवि बनती है, लेकिन प्रकृति के अजूबों में कुछ ऐसे जीव भी शामिल हैं जो बिना पंखों के भी हवा में उड़ने या ग्लाइड करने में माहिर हैं।

ये जीव अपने शरीर की खास बनावट और अनोखी तकनीकों का इस्तेमाल कर हवा में फुर्ती से तैरते हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही 10 हैरान कर देने वाले जानवरों के बारे में, जो पंख न होते हुए भी उड़ते हैं।

फ्लाइंग फिश

समुद्र की सतह से लगभग 200 मीटर तक उड़ने में सक्षम ये मछलियां अपने पंख जैसे दिखने वाले फिन्स की मदद से हवा में ग्लाइड करती हैं। ये अपने दुश्मनों से बचने के लिए पानी से बाहर निकलकर उड़ती हैं।

फ्लाइंग फ्रॉग

दक्षिण-पूर्व एशिया में पाए जाने वाले ये मेंढक अपने झिल्लीदार पैरों की मदद से एक पेड़ से दूसरे पेड़ तक करीब 50 फीट की दूरी ग्लाइड कर सकते हैं।

फ्लाइंग स्क्विरल

इन गिलहरियों के शरीर के दोनों तरफ फैली पतली त्वचा 'पटेजियम' कहलाती है, जिसकी मदद से ये पेड़ों के बीच 150 फीट तक ग्लाइड कर सकती हैं।

पैराडाइज ट्री स्नेक

यह सांप अपनी शरीर को चपटा कर हवा में लहराते हुए 100 फीट तक ग्लाइड करता है। यह मुख्य रूप से दक्षिण एशिया के घने जंगलों में पाया जाता है।

कोलुगो (फ्लाइंग लेमर)

हालांकि इसका नाम 'फ्लाइंग लेमर' है, लेकिन यह लेमर नहीं है। यह एक विशेष त्वचा झिल्ली के सहारे 200 फीट तक ग्लाइड कर सकता है। ये मुख्यतः दक्षिण एशिया में पाए जाते हैं।

ड्रेको लिजर्ड

इस छोटी सी छिपकली की पसलियां पंख जैसी फैली होती हैं, जिनकी मदद से यह पेड़ों के बीच लगभग 30 फीट तक ग्लाइड कर सकती है।

बटरफ्लाई फिश

ये छोटी समुद्री मछलियां सतह से ऊपर उछलकर थोड़ी दूर तक ग्लाइड करती हैं। ये तकनीक इन्हें शिकारी मछलियों से बचने में मदद करती है।

फ्लाइंग स्क्विड

ये विचित्र जीव अपने शरीर से पानी को तेज़ी से बाहर फेंक कर खुद को हवा में उछालते हैं और करीब 30 फीट तक ग्लाइड कर सकते हैं।

मोबुला रे

ये विशालकाय समुद्री जीव 6 फीट तक की ऊंचाई तक समुद्र से छलांग लगाते हैं और कुछ पल हवा में तैरने के बाद पानी में गिरते हैं।

फ्लाइंग गेको

इन गेको छिपकलियों के अंगों के बीच त्वचा की झिल्लियां होती हैं, जिनसे ये जंगलों में एक पेड़ से दूसरे पेड़ तक ग्लाइड करती हैं।

तेज नजर वालों के लिए चैलेंज: F की भीड़ में छिपा E 8 सेकंड में ढूंढ कर दिखाएं!