भारत में इन जगहों पर ले सकते हैं बर्फबारी का असली मजा
Image - Instagram
सोनमर्ग दुनिया की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक मानी जाती हैं। यहां पर स्नोफॉल के साथ आप स्नोबोर्डिंग का भी मजा ले सकते हैं।
Image - Instagram
डलहौजी से करीब 23 किलोमीटर की दूरी पर खज्जियार स्थित है। इसे 'मिनी स्विट्जरलैंड' के नाम से भी जाना जाता है। यहां की शानदार बर्फबारी आपका मन मोह लेगी।
Video - Instagram
जम्मू कश्मीर को जन्नत माना जाता है। आप यहां पर स्नोफॉल का मजा दिसंबर से मार्च तक ले सकते हैं।
Image - Instagram
अरुणाचल प्रदेश के सबसे पश्चिम में तवांग जिला स्थित है। ये जगह चारों ओर बर्फ की वादियों से ढकी हुई हैं। सर्दियों में तवांग घूमने में काफी मजा आता है। ये सबसे बेस्ट हिल स्टेशनों में से एक माना जाता है।
Image - Instagram
जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में स्थित पटनीटॉप की बर्फबारी सबसे बेस्ट मानी जाती हैं। यहां आपको चारो ओर बर्फ देखकर ऐसा लगेगा जैसे स्वर्ग में आ गए है।
Image - Instagram
पढ़ते रहिए Jansatta.com
Image - Instagram