सर्दी हो या गर्मी, भारत में यहां पूरे साल रहती है बर्फ

सर्दियों के मौसम में भारत में कई ऐसे जगह हैं जहां पर जमकर बर्फबारी होती है।

हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, नॉर्थ ईस्ट से लेकर जम्मू कश्मीर में सर्दियों के मौसम में स्नोफॉल का नजारा देखने लायक रहता है।

लेकिन क्या आपको पता है कि इंडिया में कहां-कहां 12 महीने बर्फ देखने को मिलती है। नहीं तो आइए जानते हैं:

हानले- लद्दाख

हानले इंडो-तिब्बत बार्डर पर मौजूद लद्दाख का एक छोटा सा गांव है जो स्वर्ग से कम नहीं है। यहां के पहाड़ 12 महीने बर्फ से ढके रहते हैं। यहां साफ-सुथरा आसमान, नीला पानी, आकाश में टिमटिमाते तारे और बर्फ से ढके पहाड़ मन को मोह लेंगे।

सियाचिन ग्लेशियर- लद्दाख

हिमालय का सबसे लंबा सियाचिन ग्लेशियर में 12 महीने बर्फ रहती है। यहां पर तो टेंपरेचर माइनस में रहता है।

गुलमर्ग- जम्मू-कश्मीर

जम्मू-कश्मीर का गुलमर्ग स्कीइंग के लिए मशहूर है। यहां पर सर्दियों के मौसम में जमकर बर्फबारी होती है लेकिन यहां के पहाड़ पूरे साल बर्फ की चादर से ढके दिख जाएंगे।

युमथांग घाटी, सिक्किम

सिक्किम के युमथांग घाटी में भी हर महीने बर्फ देखने को मिल जाएगी। यहां के पहाड़ों पर गर्मियों के मौसम में भी पहाड़ पर बर्फ रहती है। वहीं, इसे फूलों की घाटी के नाम से भी जाना जाता है।

स्पीति वैली- हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश के स्पीति वैली में भी साल के पूरे दिन बर्फ देखने को मिल जाएगी। यहां किसी भी समय बर्फबारी हो सकती है।

रोहतांग पास- हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश के मनाली से ऊपर स्थिति रोहतांग पास में गर्मियों के दौरान भी जमकर बर्फबारी होती है।

औली- उत्तराखंड

विंटर स्पोर्ट्स के लिए मशहूर उत्तराखंड के औली में भी पूरे साल बर्फ देखने को मिल जाएगी।