इस दुनिया में कई ऐसे देश हैं जो अपनी अलग-अलग खूबियों के लिए जाने जाते हैं, जिसके कारण हर साल यहां बड़ी संख्या में टूरिस्ट आते हैं। आज हम आपको दुनिया के छोटे देश के बारे में बताने जा रहे हैं जहां घूमने में आपको 1 घंटे से भी कम समय लगेगा।
बता दें, वेटिकन सिटी धरती का सबसे छोटा देश है। यही नहीं, एरिया और जनसंख्या दोनों के हिसाब से ही यह दुनिया का सबसे छोटा देश भी है।
इस देश का कुल एरिया 0.49 स्क्वायर किलोमीटर है जहां केवल 764 लोग रहते हैं।
कहा जाता है कि यह एक ऐसा देश है जिसे पैदल घूमकर एक घंटे में पूरा कवर किया जा सकता है।
वेटिकन सिटी कैथोलिक ईसाई समुदाय के लोगों की धार्मिक और सांस्कृतिक स्थल है।
वेटिकन सिटी में जानिकुलम हिल के समीप स्थित सेंट पीटर्स बेसिलिका दुनिया की सबसे बड़ी चर्च है।
यहां दुनिया भर के कैथोलिक चर्च के नेता पोप का घर मौजूद है।