बोधगया : एक पवित्र परम्परा की धारा

Image - Instagram

बोधगया बिहार की राजधानी पटना के दक्षिण पूर्व में लगभग 100 किमी दूर स्थित है। ये गया जिसे से सटा हुआ एक छोटा सा शहर है।

Image - Instagram

बोधगया गंगा की सहायक नदी फाल्गु नदी के किनारे पश्चिम दिशा में स्थित है। बौद्धों द्वारा बोधगया को दुनिया के सबसे पवित्र शहरों में से एक माना जाता है, क्योंकि ये भगवान बुद्ध को ज्ञान प्राप्त हुआ था।

Image - Instagram

बोधगया में स्थित महाबोधि मंदिर को वर्ष 2002 में यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर का दर्जा दिया गया था।

Image - Instagram

यहां बौद्ध धर्म को मानने वालों के अलावा अन्य धर्मों के लोग भी ध्यान करने और प्राचीन पर्यटन स्थलों को देखने के लिए आते हैं।

Image - Instagram

बोधगया एक प्राचीनतम शहर है। लगभग 500 ईसा पूर्व बोधगया में ही गौतम बुद्ध को फाल्गु नदी के तट पर बोधि वृक्ष के नीचे कठिन तपस्या करने के बाद ज्ञान की प्राप्ति हुई थी। ज्ञान प्राप्त होने के बाद वे बुद्ध के नाम से जाने गए।

Video - Instagram

चूंकि भगवान बुद्ध को वैशाख महीने में पूर्णिमा के दिन ज्ञान की प्राप्ति हुई थी, इसलिए बुद्ध के अनुयायी उस स्थान पर जुटने लगे। धीरे-धीरे ये जगह बोधगया के नाम से जाना गया और ये दिन बुद्ध पूर्णिमा के नाम से जाना गया।

Image - Instagram

पढ़ते रहिए Jansatta.com

Image - Instagram