Apr 16, 2024
भारत में एक से बढ़कर एक जगह हैं जो अपने खानपान से लेकर रहन सहन के लिए मशहूर है।
Source: pexels
लेकिन देश में एक ऐसा भी गांव है जहां पर विदेशियों का जाना बैन है। हालांकि, भारतीयों के जाने पर कोई रोक-टोक नहीं है।
Source: pexels
इस गांव की प्राकृतिक खूबसूरती ऐसी है कि यहां की हरियाली, झरने और नदियां मन मोह लेंगी।
Source: @Chakrata- the heart of Jaunsar-Bawar /FB
पर्यटन के लिहाज से ये गांव काफी खूबसूरत है। आइए जानते हैं ये कौन सा गांव है।
ये उत्तराखंड का गांव चकराता है जहां पर विदेशी नहीं जा सकते हैं। अगर वो ऐसा करते हैं तो वहां तैनात सिक्योरिटी फोर्स उन्हें जाने से रोकती है।
यहां पर ब्रिटिश शासन के दौर में इंफ्रेंट्री बेस हुआ करता था और अब भारतीय आर्मी का कैंप है।
इंडियन आर्मी का स्टेशन होने के चलते और सुरक्षा के लिहाज से यहां विदेशियों की एंट्री बैन है।
चकराता गांव अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए मशहूर है। यहां प्रदूषण न के बराबर है।
भारत में इन जगहों पर गर्मियों में भी गिरती है बर्फ, इस महीने बनाएं यहां घूमने का प्लान