Dec 31, 2023 Vivek Yadav

(Source: Social Media)

बर्फ से ढक जाती हैं कश्मीर की ये वादियां, जनवरी में जा सकते हैं घूमने

नए साल पर अगर बर्फबारी देखना है तो जम्मू कश्मीर की इन हसीन वादियों में घूमने का प्लान बना सकते हैं। जनवरी में ये वादियों सफेद बर्फ की चादर से ढक जाती हैं।

बर्फबारी का लुफ्त उठाने के लिए सोनमर्ग जा सकते हैं। ये ट्रैकिंग के लिए भी खूब फेमस है।

सोनमर्ग

एडवेंचर के शौकीन हैं तो बालटाल घाटी जा सकते हैं। जनवरी में ये घाटी सफेद बर्फ से ढक जाती है।

बालटाल घाटी

घने जंगल, खूबसूरत झीलें और घास के मैदान से घिरा पहलगाम की सुंदरता आपके ट्रीप को और भी हसीन बना सकती है।

पहलगाम

ठंड के मौसम में यहां चारो ओर सिर्फ बर्फ से ढके पहाड़ नजर आते हैं। ये कश्मीर की खूबसूरत जगहों में से एक है।

गुलमर्ग

प्राकृतिक सुंदरता देखना है तो बेताब घाटी जा सकते हैं। यहां की हसीन वादियां आपके ट्रीप को और भी यादगार बना सकती हैं।

बेताब घाटी

हर साल यहां देश और विदेश से लाखों टूरिस्ट आते हैं। यहां कि सुंदरता और जनवरी में बर्फबारी आपके मन को मोह लेगी।

श्रीनगर

पुलवामा में सेब के बाग, झरने और प्राकृतिक घाटियां देखने हर साल लाखों लोग आते हैं। ठंड के मौसम में यहां का नजरा कुछ और ही होता है।

पुलवामा

अगली स्टोरी के लिए नीचे क्लिक करें

अगली स्टोरी के लिए नीचे क्लिक करें