Source: full_time_travel/insta
Source: Pexel
भूटान हिमालय पर बसा दक्षिण एशिया का एक छोटा सा खूबसूरत देश है। सैलानियों के बीच भूटान अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है।
Source: tigernestmonastery/insta
टाइगर नेस्ट मोनास्ट्री भूटान के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक हैं। सर्दियों के मौसम में यह मठ बर्फ की सफेद चादर ओढ़े नजर आता है। हिमालय की गोद में बसा यह भूटान का सबसे खूबसूरत बौद्ध मठ है।
Source: timoventures/insta
भूटान की राजधानी थिंपू है। ये शहर वांगछू नदी के किनारे समुद्रतल से 2,400 मीटर की ऊंचाई पर बसा है। थिंपू में कई दर्शनीय स्थल हैं।
Source: bhutan.bt/insta
ये पुनाखा का ही नहीं बल्कि भूटान का सब से बड़ा और प्रमुख बौद्ध मंदिर है। भूटान की 2 प्रमुख नदियों पोछू एवं मोछू के संगम पर स्थित बौद्ध मंदिर एवं मठ का निर्माण 1637 में शबदरूंग नगवांग नामग्याल द्वारा प्रशासकीय कार्यों के संपादन के लिए कराया गया था।
Source: bhutan.bt/insta
थिंपू से पुनाखा के रास्ते पर 25 किलोमीटर दूर दोचूला पास है। समुद्रतल से इस स्थान की ऊंचाई 3,020 मीटर है। यहां पहुंचते ही ठंडी हवा के झोंके पर्यटकों का स्वागत करते हैं। यहां पर बौद्ध मंदिर एवं 108 स्तूपों का समूह देखने लायक है।
Source: bhutan.bt/insta
पुनाखा भूटान का एक प्रमुख शहर है जो समुद्रतल से 1,300 मीटर की ऊंचाई पर पोछू एवं मोछू नदियों के किनारे बसा है। पुनाखा भूटान की पहली राजधानी रही है। पुनाखा थिंपू से 77 किलोमीटर दूर है। यह दर्रा अपने शानदार 108 गुंबदों के लिए मशहूर है।
अगली वेब स्टोरी के लिए नीचे क्लिक करें