Jan 28, 2024

इस देश में मौजूद है दुनिया की सबसे बड़ी कांच की इमारत

Archana Keshri

दुनिया में एक से बढ़कर एक इमारतें हैं जो अपनी भव्यता और सुंदरता के लिए जानी जाती हैं।

Source: marayaalula/instagram

इनमें से कुछ इमारतें अपनी ऊंचाई के लिए पॉपुलर हैं तो कुछ अपनी बनावट के लिए।

Source: marayaalula/instagram

लेकिन आज हम आपको एक ऐसी इमारत के बारे में बताने जा रहे हैं जो पूरी तरह से कांच से बनी है और इसका नाम गिनीज वर्ल्ड बुक में दर्ज है।

Source: marayaalula/instagram

यह इमारत कांच की सबसे बड़ी इमारत है जिसका नाम मराया है। माराया एक अरबी शब्द है जिसका अर्थ दर्पण या प्रतिबिंब होता है।

Source: marayaalula/instagram

यह सऊदी अरब के अल-उला शहर से 22 किलोमीटर दूर यूनेस्को द्वारा तय वर्ल्ड हेरिटेज साइट अल-हिजरा में स्थित है।

Source: marayaalula/instagram

यह इमारत 9,740 ग्लास पैनलों से बनी है, जो इमारत के 104,800 स्क्वायर फुट को कवर करता है।

Source: marayaalula/instagram

माराया को कॉन्सर्ट हॉल, इवेंट्स स्पेस और मनोरंजन स्थल के रूप में बनाया गया है, जिसमें 500 सीटें लगी हुई हैं।

Source: marayaalula/instagram

चार मंजिला ऊंची इस बिल्डिंग में एंटरटेनमेंट वेन्यू, इवेंट, कॉन्फ्रेंस और डाइनिंग की सुविधाएं मौजूद हैं।

Source: marayaalula/instagram

थाईलैंड में भी है अयोध्या, राम मंदिर के लिए लाई गई थी यहां से मिट्टी