Apr 06, 2024

जानिए दुनिया का वो अनोखा देश, जिसका नाम रखा गया एक महिला के नाम पर

Archana Keshri

दुनिया का वो अनोखा देश जिसे एक महिला के नाम पर रखा गया है, वह है सेंट लूसिया। यह देश कैरिबियाई सागर में स्थित है।

Source: Travel Saint Lucia/Facebook

सेंट लूसिया का नाम सिराक्यूज की सेंट लुसी के नाम पर रखा गया था। यह दुनिया में एकमात्र ऐसा देश है जिसका नाम किसी महिला के नाम पर रखा गया है।

Source: Travel Saint Lucia/Facebook

तीसरी शताब्दी में जन्मी सेंट लूसिया एक रोमन ईसाई महिला थीं जिनकी मृत्यु डायोक्लेटियनिक उत्पीड़न के दौरान हुई थी।

Source: Travel Saint Lucia/Facebook

16वीं शताब्दी में, फ्रांसीसी खोजकर्ताओं ने इस द्वीप का नाम सेंट लुसी के नाम पर रखा।

Source: Travel Saint Lucia/Facebook

यह देश कैरिबियन के सबसे खूबसूरत स्थलों में से एक है। सेंट लूसिया ज्वालामुखी द्वीपों की एक चैन का हिस्सा है जिसे लेसर एंटिल्स के नाम से जाना जाता है।

Source: Travel Saint Lucia/Facebook

सेंट लूसिया आइलैंड पहाड़ों की एक प्रसिद्ध जोड़ी 'पिटोन्स' के लिए भी जाना जाता है।

Source: Travel Saint Lucia/Facebook

सेंट लूसिया एक छोटा सा आइलैंड है जिसकी लंबाई 43 किलोमीटर और चौड़ाई 23 किलोमीटर है।

Source: Travel Saint Lucia/Facebook

सेंट लूसिया की अर्थव्यवस्था मुख्य रूप से पर्यटन और कृषि (केले और आम जैसे फल) पर निर्भर करती है। छोटे पैमाने पर यह आइलैंड   कपड़े और इलेक्ट्रॉनिक सामान का भी निर्यात करता है।

Source: Travel Saint Lucia/Facebook

किस उम्र तक के बच्चे ट्रेन में कर सकते हैं फ्री यात्रा, जानें नियम