राजगीर: पांच पहाड़ियों से घिरी एक खूबसूरत घाटी
Image - Instagram
हरे-भरे घने जंगलों, प्राकृतिक दृश्यों और पांच पहाड़ियों के बीच बसा राजगीर भारत का सबसे पवित्र स्थल माना जाता है।
Video - Instagram
राजगीर ना सिर्फ एक प्रसिद्ध धार्मिक तीर्थस्थल है, बल्कि एक खुबसूरत हेल्थ रेसॉर्ट के रूप में भी काफी लोकप्रिय है।
Image - Instagram
देव नगरी राजगीर सभी धर्मो की संगमस्थली है। यहां प्राकृतिक सौंदर्य के साथ विविध संस्कृतियां देशी-विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करती हैं।
Image - Instagram
राजगीर पांच चट्टानी पहाड़ियों से घिरा है। जिसका जिक्र महाभारत और रामायण में भी है।
Image - Instagram
राजगीर की पहाडि़यां विश्व में प्रसिद्ध है। राजगीर की पांच पहाड़ियों के नाम हैं - विपुलगिरि, रत्नागिरि, उदयगिरि, स्वर्णगिरि और वैभारगिरि हैं।
Video - Instagram
यहां हर साल तीन या चार दिन के लिए राजगीर महोत्सव का आयोजन धूमधाम से होता है।
Image - Instagram
वहीं, तीन वर्षो में एक बार आने वाला मलमास के दौरान राजगीर में विश्व प्रसिद्ध मेला लगता है। कहते हैं कि इस मलमास अवधि में सभी देवी देवता यहां आकर वास किया करते हैं।
Image - Instagram
राजगीर के मुख्य ब्रह्मकुंड के बारे में पौराणिक मान्यता है कि इसे ब्रह्माजी ने प्रकट किया था और मलमास में इस कुंड में स्थान का विशेष फल है।
Image - Instagram
पढ़ते रहिए Jansatta.com
Image - Instagram