Dec 27, 2023 Vivek Yadav
Sourec: pexels
राजस्थान को योद्धा राजाओं की भूमि भी कहा जाता है। इसका इतिहास कई ऐतिहासिक लड़ाइयों, शासकों और शानदार किलों से जुड़ा है। यहां के कुछ फेमस प्लेसेस हैं जहां टूरिस्ट खूब आते हैं। जनवरी में यहां जाने का प्लान बना सकते हैं।
उदयपुर हनीमून डेस्टिनेशन के लिए काफी मशहूर है। इसे झीलों का शहर भी कहा जाता है। जनवरी में यहां घूमने जा सकते हैं।
जैसलमेर का किला लोग खूब घूमने आते हैं। गोल्डन सिटी के नाम से फेमस जैसलमेर बेहद ही सुंदर शहर है। यहां हर साल देश-विदेश से लाखों लोग घूमने आते हैं।
राजस्थान की राजधानी जयपुर को पिंक सिटी भी कहा जाता है। यहां हवा महल से लेकर कई ऐतिहासिक किले हैं।
जोधपुर किलों और मंदिरों के लिए फेमस है। रेगिस्तान के किनारे स्थित इस शहर में जनवरी में घूमने जा सकते हैं।
पुष्कर का मेला दुनिया में भी खूब मशहूर है। यहीं पर दुनिया का एकमात्र ब्रह्मा जी का मंदिर भी है। ऊंट मेले के लिए पुष्कर दुनियाभर में फेमस है।
रणथंभौर नेशनल पार्क के बाघ दुनियाभर में मशहूर हैं। यहां देश ही नहीं दुनिया से भी लोग घूमने आते हैं।
Source: Social Media
माउंट आबू, राजस्थान का एकमात्रा हिल स्टेशन है जहां जनवरी में घूमने जा सकते हैं।
Source: Social Media
अगली स्टोरी के लिए नीचे क्लिक करें