Dec 21, 2023 Vivek Yadav

Source: Indian Express

Dunki vs Salaar: पहले भी क्लैश हो चुकी हैं बॉलीवुड और साउथ की ये फिल्में

पूरे भारत में ऐसे कई रिलीजियस डेस्टिनेशन्स हैं जहां हर साल लाखों की संख्या में भक्त दर्शन करने आते हैं। ये तीर्थ स्थल भक्तों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं हैं। साल 2024 में यहां दर्शन करने जा सकते हैं।

हरिद्वार को गंगाद्वार भी कहा जाता है। यहां लोग पवित्र गंगा नदी में स्नान करने आते हैं। मान्यता है कि गंगा नदी में डुबकी लगाने से सारे पाप धुल जाते हैं।

हरिद्वार

वाराणसी को दुनिया का सबसे प्राचीन शहर कहा जाता है। गंगा किनारे बसा ये शहर हिंदू धर्म के तीर्थ स्थलों में से एक है। इस मोक्ष की नगरी के सौंदर्य और पौराणिक महत्व को देखने लोग देश ही नहीं विदेश से भी खूब आते हैं। यहीं पर 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक काशी विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग है।

वाराणसी

अमरनाथ गुफा में बर्फ से शिवलिंग बनने के कारण लोग 'बाबा बर्फानी' भी कहते हैं। इसी गुफा में स्थित पार्वती जी का शक्तिपीठ है। हिंदू धर्म में अमरनाथ यात्रा बेहद ही खास महत्व रखता है।

अमरनाथ यात्रा

जम्मू कश्मीर में स्थित वैष्णो देवी मंदिर हर साल लाखों संख्या में भक्त दर्शन करने आते हैं। हिंदू धर्म के पवित्र तीर्थ स्थलों में से एक वैष्णो देवी मंदीर भी है।

वैष्णो देवी

तीर्थ स्थल स्वर्ण मंदिर सिख धर्म के लिए बेहद ही महत्वपूर्ण है। यहां दुनिया भर से लोग माथा टेकने आते हैं।

स्वर्ण मंदिर

भारत के दक्षिण में भगवान तिरुपति बालाजी का मंदिर है जो भारत समेत पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। ये मिंदर भगवान विष्णु को समर्पित है।

तुरुपति

भगवान बुद्ध को ज्ञान की प्राप्ति बोध गया में ही हुई थी। बोध गया में स्थित महाबोधी टेंपल यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट है। यहां हर साल देश-विदेश से बौद्ध अनुयायी और अन्य धर्म के लोग आते हैं।

बोध गया

केदारनाथ और बद्रीनाथ दोनों ही जगहें चार धाम यात्रा का हिस्सा हैं। केदारनाथ बाहर ज्योतिर्लिंगों में से एक है।

केदारनाथ-बद्रीनाथ