Apr 28, 2024

सर्दियों में भी उबलता रहता है इस नदी का पानी, वैज्ञानिक भी नहीं सुलझा पा रहे इसका रहस्य

Archana Keshri

दुनिया में कई अनोखी नदियां हैं, जिनमें से कुछ अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए जानी जाती हैं, तो कुछ अपनी अजीबोगरीब विशेषताओं के लिए। लेकिन क्या आपको पता है कि दुनिया में एक ऐसी नदी भी है जहां पर पानी हमेशा उबलता रहता है।

Source: theboilingriver/instagram

यह नदी अमेजन जंगल में है। कहा जाता है कि अगर कोई गलती से इस नदी के पानी में गिर जाए तो उसकी मौत लगभग तय है।

Source: theboilingriver/instagram

यह नदी अरबों एकड़ में फैले अमेजन जंगल के उस हिस्से में मौजूद है जो पेरू से सटा हुआ है। यह नदी हर दिन 24 घंटे उबलती रहती है।

Source: theboilingriver/instagram

बॉयलिंग रिवर के नाम से मशहूर ये नदी करीब 7 किलोमीटर लंबी है। वैज्ञानिकों के द्वारा इसे थर्मल रिवर भी कहा जाता है।

Source: theboilingriver/instagram

पुराने जमाने में इसे Shanay-Timpishka भी कहा जाता था, जिसका मतलब होता है सूरज की गर्मी से उबला हुआ पानी।

Source: theboilingriver/instagram

ठंड के मौसम में भी इस नदी का पानी इतना गर्म रहता है कि आसपास उसके गर्म पानी की भाप उड़ती दिखती है भाप की वजह से कई बार इलाके में दृश्यता यानी विजिबिलिटी काफी कम हो जाती है।

Source: theboilingriver/instagram

इस नदी का पानी 200 डिग्री फारेनहाइट पर उबलता रहता है। इस रहस्यमय नदी की खोज भूवैज्ञानिक आंद्रे रूजो ने साल 2011 में की थी।

Source: theboilingriver/instagram

कुछ वैज्ञानिकों का मानना ​​है कि इस नदी से करीब 700 किलोमीटर दूर स्थित ज्वालामुखी ही पानी के गर्म होने का मुख्य कारण है, लेकिन कुछ इसे मुख्य कारण नहीं बताते।

Source: theboilingriver/instagram

भारत का Medical Hub है ये शहर! सस्ते इलाज के लिए दुनियाभर से आते हैं लोग