पुरी में ज़रूर घूमें ये 5 जगह
Image - Unsplash
पुरी में जगन्नाथ जी का प्राचीन और ऐतिहासिक मंदिर स्थित हैं। यहां पर भगवान जगन्नाथ अपने भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा की प्रतिमाओं के साथ विराजे हैं। सबसे खास बात तो यह है कि इस मंदिर को हिन्दुओं के चार धाम में से एक गिना जाता है।
Video - Instagram
पुरी में यहां का बीच काफी खूबसूरत हैं। ये बंगाल की खाड़ी पर स्थित हैं। समुद्र तट का खूबसूरत नजारा देखने में काफी शानदार है। ये भी हिंदुओं के लिए एक पवित्र स्थान है। यहां पर बड़ी संख्या में दूर-दूर से लोग घूमने आते हैं।
Image - Unsplash
पूरी में एक चिलका वन्यजीव अभयारण्य भी है। इसे चिलका झील के नाम से भी जाना जाता है। चिलका वन्यजीव अभयारण्य 1100 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्रफल में फैला हुआ है। यहां पर दुर्लभ प्रजाति के जीव देखने को मिलते हैं।
Image - Instagram
अथरनाला ब्रिज का निर्माण 13वीं शताब्दी में हुआ था। ये ब्रिज मांडुपुर नदी पर बना है। पुरी नगर के प्रवेश द्वार पर बना यह ब्रिज 85 मीटर लंबा और 11 मीटर चौड़ा है। यहां पर जाड़े के मौसम में घूमना ज्यादा अच्छा रहता है।
Image - Instagram
पुरी का गुंडिचा मंदिर भी काफी खूबसूरत है। गुंडिचा घर के नाम से भी जाना जाता है। ये भगवान जगन्नाथ मन्दिर से करीब तीन किलोमीटर की दूरी पर है। इस मंदिर का निर्माण कलिंग वास्तुकला में हुआ है।
Image - Instagram
पढ़ते रहिए Jansatta.com
Image - Unsplash