देश की सबसे बड़ी नदी गंगा है जिसकी लंबाई 2525 किमी है।
गंगा नदी उत्तर भारत की जीवन रेखा मानी जाती है। इससे करोड़ों लोग प्रभावित होते हैं।
गंगा को भारत में देवी मां की तरह से पूजा जाता है।
इसका उद्गम स्थल उत्तराखंड के गंगोत्री ग्लेशियर से होता है, जबकि ये बंगाल की खाड़ी में जाकर गिरती है।
गंगा नदी पंच प्रयाग (विष्णु प्रयाग, नंद प्रयाग, कर्ण प्रयाग, रूद्र प्रयाग और देव प्रयाग) होते हुए मैदान पर उतरती है।
गंगा नदीं हरिद्वार में मैदानी इलाके पहुंचती है, इसके पहले वो पहाड़ों से होकर आती है।
गंगा उत्तराखंड होते हुए उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और पंश्चिम बंगाल होते हुए बंगाल की खाड़ी में मिल जाती है।
गंगा की प्रमुख सहायक नदियों में महानदी, गोमती, यमुना, रामगंगा, सोन, दामोदर, कोसी, करनाली और गंडक नदी है।
गंगा की सबसे बड़ी सहायक नदीं यमुना है। जो प्रयागराज के संगम में जाकर मिलती है।
गंगा नदी पर हरिद्वार, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी, पटना और कोलकाता समेत कई बड़े शहर स्थित हैं।