भारत में इन 5 जगहों पर लें विदेश जैसा मजा
Image - Instagram
अगर आपका विदेश में घूमने का मन है और आपका बजट भी कम है तो आप भारत की इन 5 जगहों पर घूम सकते हैं।
Image - Instagram
अलस्का से मिलता-जुलता औली :अगर आप अलस्का घूमने का प्लैन बना रहे हैं तो उत्तराखंड हो आइए। यहां बर्फ से ढकी चोटियां बहुत ही सुन्दर दिखाई देती हैं। ठंड में यहां बर्फ से ढकी चोटियों को देखने का अलग ही मजा है।
Video - Instagram
स्पेन से मिलता-जुलता अंडमान निकोबार :अंडमान निकोबार की बात करें तो ये जगह बंगाल की खाड़ी में बसी हुई है। भारत की 7 द्वीप समूह में से एक अंडमान निकोबार का भी नाम है। अगर आप स्कूवा डाइविंग के शौकीन हैं और विदेश में जाकर इसका मजा लेना चाहते हैं तो पहले यहां घूम आइए।
Video - Instagram
कनाडा से मिलता-जुलता चित्रकूट फॉल :अग र आपको नैचुरल जगहों से लगाव है तो चित्रकूट की सैर करने जरूर जाएं। ये सबसे खूबसूरत नजारों में से एक है। यहां पानी के झरने पर जिंदगी तैरती हुई दिखाई देती है।
Image - Instagram
स्विज़रलैंड से मिलता-जुलता खजियार :डलहौजी से खजियार की दूरी लगभग 24 किलोमीटर है। खूबसूरत झीलें और ऊंचे-लंबे हरे-भरे पेडों के बीच बसे इस खजियार को भारत का स्विटजरलैंड कहा जाता है।
Video - Instagram
स्कॉटलैंड से मिलता-जुलता मंडी :हिमाचल प्रदेश में बसे मंडी की खूबसूरत वादियों में बह जाने को दिल करता है। यहां का मौसम किसी जन्नत से कम सुहाना नहीं है। घुमावदार पहाड़ियां, ऊंचे पेड़ और बर्फ की बीछी चादरें, सोच कर ही यहां जाने का दिल करता है।
Video - Instagram
पढ़ते रहिए Jansatta.com
Image - Instagram