अमृतसर के स्वर्ण मंदिर की ये 7 रोचक बातें क्या जानते हैं आप?

Image - Instagram

स्वर्ण मंदिर सिख धर्म का मुख्य तीर्थस्थल है। यहां केवल सिख धर्म के लोग ही नहीं बल्कि दुनिया भर के लाखो श्रद्धालु आते है।

Image - Instagram

ये सुन्दर गुरुद्वारा अमृतसर के बीच में स्थापित है और इस पर सोने की परत होने के कारण लोग आकर्षित होते हैं।

Video - Instagram

पंजाब के राजा महाराजा रणजीत सिंह ने 19वी शताब्दी में पंजाब को बाहरी आक्रमणों से बचाया और इसका पुनरुद्धार करवाया जिसमें गुरूद्वारे के ऊपरी भाग को सोने से ढक दिया और इसकी सुन्दरता को सबसे अलग बना दिया।

Image - Instagram

स्वर्ण मंदिर बनने से पहले सिखों के प्रथम गुरु, गुरु नानक ने इस जगह पर ध्यान किया था। इसमें चार मुख्य द्वार है, जो कि चारों दिशाओं में खुलते हैं। इन चार दिशाओं में दरवाजों का मतलब है की कोई भी किसी भी धर्म का इंसान इस मंदिर में आ सकता है।

Image - Instagram

सबसे रोचक बात इस मंदिर की यह है कि ये सफ़ेद मार्बल से बना हुआ है, जिसे असली सोने से ढका गया है और इसी वजह से इसे स्वर्ण मंदिर कहा जाता है।

Image - Instagram

इस मंदिर में सिख धर्म की प्राचीन ऐतिहासिक वस्तुओ का प्रदर्शन भी किया गया है, जिसे देश-विदेश से आए करोड़ों लोग देखते हैं।

Video - Instagram

सबसे अलग बात इस मंदिर की ये है कि यहां पर दुनिया का सबसे बड़ा किचन है जहां प्रतिदिन तकरीबन 1 लाख से अधिक लोगों को निशुल्क भोजन कराया जाता है। इस भोजन को लंगर कहते हैं, जो कि प्रसाद की तरह से ग्रहण किया जाता हैं।

Image - Instagram

पढ़ते रहिए Jansatta.com

Image - Instagram