ऑस्ट्रेलिया एक साल के लिए भारतीय ड्राइविंग लाइसेंस के इस्तेमाल की मंजूरी देता है। लाइसेंस न्यू साउथ वेल्स, क्वींसलैंड, साउथ ऑस्ट्रेलिया और ऑस्ट्रेलिया कैपिटल रीजन में 1 साल और नॉर्थ ऑस्ट्रेलिया में 3 महीने के लिए वैध है।
भारतीय ड्राइविंग लाइसेंस इंग्लैंड, वेल्स,स्कॉटलैंड और उत्तरी आयरलैंड में प्रवेश के दिन से 1 साल के लिए वैध है। यूके यात्रा/प्रवास के दौरान मोटरसाइकिल और कार जैसे छोटे वाहन ही चला सकते हैं। लाइसेंस अंग्रेजी में होना चाहिए और सड़क के बाईं ओर गाड़ी चलानी होगी।
न्यूजीलैंड 1 साल के लिए भारतीय ड्राइविंग लाइसेंस के इस्तेमाल की मंजूरी देता है। एक साल से ज्यादा के लिए न्यूजीलैंड ड्राइवर लाइसेंस या अंतरराष्ट्रीय ड्राइविंग परमिट की जरूरत होती है। उम्र 21 साल से कम नहीं और ड्राइविंग लाइसेंस अंग्रेजी में होना चाहिए।
सिंगापुर में भारतीय ड्राइविंग लाइसेंस 1 साल के लिए वैध है। लाइसेंस अंग्रेजी में होना चाहिए। यदि नहीं है तो भारतीय या सिंगापुर दूतावास में इसका अनुवाद कराएं। एक साल के बाद सिंगापुर का ड्राइविंग लाइसेंस लेना होगा।
भारतीय ड्राइविंग लाइसेंस साउथ अफ्रीका में 1 साल के लिए वैध है। ड्राइविंग लाइसेंस अंग्रेजी में होना चाहिए। मोटर रेंटल से कार/बाइक लेने के लिए अंतरराष्ट्रीय ड्राइविंग परमिट साथ रखें। साउथ अफ्रीका में उचित यात्रा बीमा साथ रखना सबसे अच्छा विकल्प है।
भारतीय ड्राइविंग लाइसेंस के साथ स्वीडन की सड़कों पर 1 साल तक घूम सकते हैं। ड्राइविंग लाइसेंस अंग्रेजी या स्वीडन की ओर से अनुमोदित किसी अन्य भाषा (स्वीडिश, जर्मन, फ्रेंच, डेनिश और नॉर्वेजियन) में हो सकता है। आईडी प्रूफ और अपनी तस्वीरें भी साथ रखनी होंगी।
स्विट्जरलैंड भारतीय ड्राइविंग लाइसेंस को 1 साल तक यात्रा करने की अनुमति देता है। लाइसेंस अंग्रेजी में होना चाहिए। जब तक आप स्विट्जरलैंड के यातायात नियमों का पालन करते हैं तब तक अपने लाइसेंस पर किसी भी वाहन को पट्टे पर ले सकते हैं।
भारतीय ड्राइविंग लाइसेंस के साथ फ्रांस की खूबसूरत सड़कों का नजारा ले सकते हैं। ड्राइविंग लाइसेंस 1 साल के लिए वैध है। ड्राइविंग लाइसेंस का फ्रेंच में अनुवाद कराना होगा। फ्रांस में कारों की स्टीयरिंग बाईं ओर होती है इसलिए गाड़ी चलाना थोड़ा मुश्किल हो सकता है।
जर्मनी भारतीय ड्राइविंग लाइसेंस के इस्तेमाल की मंजूरी देता है, लेकिन 6 महीने के लिए। लाइसेंस अंग्रेजी या जर्मन में होना चाहिए। ऐसा न होने पर पुलिस अफसरों या किराये की एजेंसियों के जरिये इसका अनुवाद कराना होगा। जर्मनी में सड़क के बाईं ओर गाड़ी चलानी होगी।
मलेशिया भारतीय ड्राइविंग लाइसेंस के इस्तेमाल की मंजूरीदेता है। हालांकि, लाइसेंस अंग्रेजी या मलय भाषा में होना चाहिए। यदि यह किसी अन्य भाषा में है तो भारत या मलेशिया में भारतीय दूतावास में इसका अनुवाद करा सकते हैं।
संयुक्त राज्य अमेरिका अपने देश में भारतीय ड्राइविंग लाइसेंस के इस्तेमाल की मंजूरी देता है। यह अमेरिका में प्रवेश से 1 वर्ष के लिए वैध होता है पर इसे अंग्रेजी में होना चाहिए। यदि अंग्रेजी में नहीं है तो अंग्रेजी में अनुवाद किया जाना चाहिए।
भारतीय ड्राइविंग लाइसेंस के साथ भूटान में गाड़ी चलाने की अनुमति है। आपके पास पासपोर्ट और वोटर आईडी जैसे अन्य दस्तावेज भी होने चाहिए। हालांकि, भूटान के ऊबड़-खाबड़ और संकरे इलाकों पर गाड़ी चलाने में आपको थोड़ी परेशानी हो।