सिर्फ भारत में ही नहीं, इन देशों में भी धूमधाम से मनाते हैं दीवाली
Image - Instagram
दीवाली सिर्फ देसी नहीं बल्कि इंटरनैशनल त्यौहार हो गया है। तो चलिए आपको उन देशों के बारे में बताते हैं जहां दीवाली मनाई जाती है।
Video - Pexel
इंडिया का पड़ोसी देश, नेपाल खूबसूरत देशों में गिना जाता है। इंडिया की तरह नेपाल में भी दीवाली को धूमधाम से सेलिब्रेट किया जाता है। नेपाल में दीपावली के फेस्टिवल को तिहाड़ के नाम से सेलिब्रेट करते हैं। इंडिया और नेपाल की संस्कृति में कई चीजें मिलती-जुलती हैं।
Image - Instagram
मॉरीशस में दीवाली को सिर्फ इंडियन ही नहीं वहां के लोग भी सेलिब्रेट करते हैं। उसकी वजह है, वहां की आबादी। मॉरीशस की 50 फीसदी आबादी हिंदू है। इस देश में भी दीवाली पर पब्लिक हॉलिडे होता है। मॉरीशस के लोग धन की देवी ‘लक्ष्मी’ के स्वागत में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। इंडिया की तरह मॉरीशस में भी दीवाली सिर्फ एक दिन की नहीं होती। इस फेस्टिवल को पाँच दिन तक सेलिब्रेट किया जाता है।
Video - Instagram
अगर आपको इंडिया से बाहर दीवाली के ग्रैंड सेलिब्रेशन को देखना चाहते हैं, तो आप ऑस्ट्रेलिया जाना चाहिए। मेलबर्न के फेडरेशन स्क्वायर में दीवाली सेलिब्रेशन भव्य तरीके से होता है। लोग यहाँ दीवाली को रात में लजीज खाने, गाने और डांस के बीच में मनाते हैं।
Video - Pexel
अगर आप दीवाली पर इंडिया के बाहर इंडिया जैसा खुमार चाहते हैं तो लिटिल इंडिया यानी कि सिंगापुर चले जाएं। ये जगह आपका त्यौहार खुशनुमा बना देगी। आपको चारों तरफ मोमबत्तियों की खूशबू आएगी, रंगोली, हाथियों की मूर्ति और बड़े-बड़े रथ भी आपको दिखाई देंगे।
Image - Instagram
अमेरिका जैसे बड़े देश में तो दीवाली का जश्न अलग ही लेवल पर चला गया है। यहाँ की दीवाली को देखने के लिए किसी एक शहर में नहीं जाना पड़ेगा। न्यूयॉर्क, कैलिफोर्निया और वॉशिंगटन जैसे बड़े शहरों में दीवाली अच्छी तरीके से मनाई जाती है। यहाँ भी इस त्योहार को पांच दिन तक सेलिब्रेट किया जाता है।
Video - Instagram
वैसे तो पूरी दुनिया में ही दीवाली सेलिब्रेट होती है लेकिन फिजी में कुछ अलग तरह से मनाई जाती है। फिजी में दीवाली उसी उत्साह से मनाई जाती है, जैसा इंडिया में सेलिब्रेट की जाती है। फिजी में दीवाली पर नेशनल हॉलिडे होता है। उस दिन फिजी में बहुत सारे जगहों पर इवेंट होते हैं। दिए और रंगोली से फिजी की गलियाँ गुलजार हो उठती हैं।
Video - Pexel
पढ़ते रहिए Jansatta.com
Image - Instagram