गुजरात का हृदय ‘अहमदाबाद’

Image - Instagram

अहमदाबाद गुजरात प्रदेश का सबसे बड़ा शहर है। भारतवर्ष में यह नगर का सातवें स्थान पर है। अहमदाबाद को कर्णावती के नाम से भी जाना जाता है।

Video - Pexel

अक्षरधाम मंदिर गुजरात की राजधानी गांधीनगर स्थित विशाल मंदिर है। ये मंदिर स्वामीनारायण सम्प्रदाय द्वारा निर्मित है। अक्षरधाम मंदिर गुजरात के प्रमुख सांस्कृतिक केंद्रों में से एक माना जाता है। इस मंदिर की जटिल नक्काशीदार दीवारों पर गुलाबी पत्थर लगा है जो दिन में सूरज की रोशनी में चमकता रहता है।

Image - Instagram

अहमदाबाद में बनी ये अहमद शाह मस्जि‍द भी आकर्षण का केंद्र है। इस प्राचीन मस्जि‍द का नाम अहमदाबाद के संस्थापक सुल्तान अहमद शाह के नाम पर रखा गया है। शहर में सबसे पुरानी मस्जिदों में से गिनी जाने वाली ये मस्जि‍द अपनी शानदार वास्तुकला के लिए प्रसिद्ध है।

Image - Instagram

गांधीनगर में साबरमती नदी के तट पर स्थित, साबरमती आश्रम भी घूमने की जगह है। इसकी स्‍थापना महात्‍मा गांधी जी ने 1915 में की थी। गांधी जी इस आश्रम में करीब 12 साल तक रहे थे। गांधी जी ने इस आश्रम से अपने सत्‍याग्रह आंदोलन की शुरुआत की थी। आज यह आश्रम एक संग्रहालय, पुस्तकालय, ऐति‍हासिक सभागार के रूप में देखा जाता है। यहां बड़ी संख्‍या में पयर्टक आते हैं।

Image - Instagram

अहमदाबाद में मानेक चौक चमकदार गहने और वस्त्रों के लिए शहर का सबसे बड़ा बाजार है। इस बाजार की दिन में तीन बार तस्‍वीर बदलती है। सुबह यह बाजार वनस्पति बाजार के रूप में दिखता है। दोपहर में गहनों और कपड़ों के बाजार के रूप में और शाम को भोजन बाजार के रूप दिखाई देता है।

Image - Instagram

पढ़ते रहिए Jansatta.com

Image - Instagram