Dec 18, 2023 Vivek Yadav

(Source: Social Media)

भीड़-भाड़ से कोसों दूर, शानदार हॉलीडे डेस्टिनेशन हैं देश की 8 जगहें

प्रकृति प्रेमियों के लिए अरुणाचल प्रदेश का जीरो वैली किसी स्वर्ग से कम नहीं है। यहां की हरी भरी वादियां, आदिवासी संस्कृति और ट्रैकिंग अपके हॉलीडे को और भी शानदार बना सकते हैं।

जीरो वैली: अरुणाचल प्रदेश

कर्नाटक का गोकर्ण अपने शानदार समुद्र तटों और प्राचीन मंदिरों के लिए मशहूर है। यहां का माहौल भी काफी शांत रहता है।

गोकर्ण: कर्नाटक

'भारत का मिनी स्विट्जरलैंड' के नाम से मशहूर हिमाचल प्रदेश के खजियार की प्राकृतिक सुंदरता और यहां के हरे भरे पहाड़ आपके मन को मोह लेंगे।

खजियार: हिमाचल प्रदेश

माजुली द्वीप दुनिया का सबसे बड़ा नदी द्वीप है। ब्रह्मपुत्र नदी के किनारे इस द्वीप पर असम की समृद्ध संस्कृति आपके मन को मोह लेगी।

माजुली द्वीप: असम

समुद्र तट के किनारे अगर शांत हॉलीडे डेस्टिनेशन के लिए जाना है तो फिर लक्षद्वीप के अगत्ती द्वीप जा सकते हैं।

अगत्ती द्वीप: लक्षद्वीप

हिल स्टेशन के लिए चोपता जा सकते हैं। बर्फ से ढके हिमालय और घने जंगलों में बने रेस्टोरेंट आपके डेस्टिनेशन को यादगार बना सकते हैं।

चोपता: उत्तराखंड

वैसे तो कश्मीर में घूमने के लिए कई जगह हैं लेकिन यहां गुरेज़ घाटी का दृश्य शानदार होता है।

गुरेज़ घाटी: कश्मीर

अरुणाचल प्रदेश के तवांग में कई मठ हैं। यहां का माहौल भी काफी शांत रहता है। घूमने के लिए यहां जा सकते हैं।

तवांग: अरुणाचल प्रदेश