धरती पर स्वर्ग की तरह लगती हैं नेपाल की ये 8 खूबसूरत जगह

अगर आप जल्द ही नेपाल घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो यहां हम आपको नेपाल की 8 बेहद खूबसूरत जगहों के बारे में बता रहे हैं। इन 8 जगहों को अपनी लिस्ट में जरूर शामिल करें। (P.C- @Nepal/Instagram)

काठमांडू

नेपाल की राजधानी काठमांडू ऐतिहासिक मंदिरों, मठों और संस्कृति का प्रमुख केंद्र है। यहां आप पशुपतिनाथ मंदिर, मंकी टेंपल और दरबार स्क्वायर जरूर जाएं। (P.C- @beautyofnepal.1/Instagram)

पोखरा

पोखरा को नेपाल का स्वर्ग कहा जाता है। ये शहर अपनी प्राकृतिक सुंदरता, झीलों और हिमालय की वजह से जाना जाता है। यहां जाकर आप फेवा झील, ताल बाराही मंदिर, शांति स्तूप, सरंगकोट व्यू प्वाइंट और देव फाल झरना देख सकते हैं। (P.C- @beautyofnepal.1/Instagram)

इलाम

इलाम हरी-भरी वादियों, झरनों और सुहाने मौसम के लिए जाना जाता है। खासकर यहां के चाय बागान नेपाल के सबसे खूबसूरत प्राकृतिक स्थलों में से एक हैं। (P.C- @nepal8thwonder_/Instagram)

माउंट एवरेस्ट बेस कैंप

दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट का बेस कैंप एडवेंचर लवर्स के लिए किसी सपने से कम नहीं है। ये नेपाल और तिब्बत की सीमा पर स्थित है। यहां तक पहुंचने का सफर कठिन जरूर है लेकिन बेहद रोमांचक और यादगार होता है। (P.C- @beautyofnepal.1/Instagram)

लुंबिनी

लुंबिनी भगवान गौतम बुद्ध की जन्मस्थली है। ये यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट भी है, जहां आपको माया देवी मंदिर, अशोक स्तंभ और कई प्राचीन बौद्ध मठ देखने को मिल जाएंगे। (P.C- @beautyofnepal.1/Instagram)

नागरकोट

अगर आप नेपाल में सूर्योदय और सूर्यास्त का सबसे खूबसूरत नजारा देखना चाहते हैं, तो नागरकोट जाएं। (P.C- @beautyofnepal.1/Instagram)

जनकपुर

जनकपुर धार्मिक रूप से महत्वपूर्ण स्थान है, जहां सीता माता का जन्म हुआ था। जनकपुर में प्रसिद्ध जानकी मंदिर स्थित है, जिसे देखने के लिए हर साल हजारों श्रद्धालु आते हैं। (P.C- @beautyofnepal.1/Instagram)

गुडे पोखरी (रारा झील)

नेपाल की सबसे बड़ी झील रारा झील को छिपा हुआ स्वर्ग कहा जाता है। ये जगह शांत, साफ और पहाड़ों से घिरी हुई है, जहां प्रकृति प्रेमियों को जरूर जाना चाहिए।