7 शहर जहां दिखते हैं राजस्थान के खूबसूरत रंग
Image - Instagram
राजस्थान की राजधानी जयपुर इस राज्य का सबसे बड़ा शहर है। यहां घूमने लायक जगह हैं - आमेर का किला, बिरला मंदिर, जंतर-मंतर, हवा महल, जल महल, जयगढ़ किला।
Image - Instagram
राजस्थान का दूसरा सबसे बड़ा शहर है जोधपुर। यहां मेहरानगढ़ का किला, उम्मेद भवन पैलेस, जसवंत थडा, घंटा घर, कल्याण सागर झील देखने लायक जगहें हैं।
Image - Instagram
बेराच नदी के किनारे बसा चित्तौड़गढ़ शहर राजपूतों का ऐसिहासिक गढ़ माना जाता है। रानी पद्मिनी महल, चित्तौड़गढ़ का किला, विजय स्तंभ, राणा कुम्भा का महल, सबसे बड़ा राजपूत मेला 'जौहर मेला', कालिका माता का मंदिर जो पहले 8वीं शताब्दी में सू्र्य मंदिर था।
Video - Instagram
बीकानेर राजस्थान का चौथा सबसे बड़ा शहर है। यहां घूमने लायक है - जूनागढ़ का किला, बीकानेर ऊंट सफारी, लालगढ़ महल, गजनेर पैलेस, गंगा सिंह म्यूजियम, जैन मंदिर।
Image - Instagram
राजस्थान का पांचवा सबसे बड़ा शहर है अजमेर। अरावली पहाड़ियों से घिरा यह शहर ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह के लिए मशहूर है। इसके अलावा यहां सोनी जी की नसियां, 14वीं शताब्दी में बना पुष्कर में ब्रम्हा जी का मंदिर, नागौर मेला, पुष्कर मेला, ब्लू लोटस फेस्टिवल आकर्षण का केंद्र हैं।
Video - Instagram
सवाई माधोपुर में रणथम्बोर नेशनल पार्क, रणथम्बोर का किला, ग्रामीण कला को दर्शाता शिल्पग्राम, राजीव गांधी म्यूजियम ऑफ नैचुरल हिस्ट्री घूमने लायक हैं।
Image - Instagram
महारावल जैसल सिंह ने जैसलमेर को 1156 AD में बसाया था और उन्हीं के नाम पर इसे जैसलमेर बुलाया गया। इस शहर को 'द गोल्डन सिटी' भी कहते हैं। यह थार रेगिस्तान पर बसा है। यहां कैम्पिंग, ऊंट सफारी का मजा लिया जा सकता है।
Video - Instagram
पढ़ते रहिए Jansatta.com
Image - Instagram