भारत के 5 ऐसे खूबसूरत किले जहां से दिखता है समुद्र का शानदार नजारा

Image - Instagram

दीव किला, दीव :दमन और दीव का दीव, भारत के सबसे आकर्षक तटीय क्षेत्रों में से एक है। प्रशांत महासागर के तट पर बना दीव किला आपको किले की कई सौ खिड़कियों में से एक से खूबसूरत समुद्र का नजारा पेश करता है।

Image - Instagram

अगुआड़ा किला, गोवा :बॉलीवुड की मेगा-ब्लॉकबस्टर फिल्म दिल चाहता है में प्रदर्शित होने के बाद प्रसिद्ध हुए अगुआड़ा किले को भला कौन नहीं जानता? इस किले और इसके साथ लगे लाइटहाउस से सिंक्वेरिम बीच और अरब सागर दिखाई देते हैं।

Video - Instagram

मुरुद जंजीरा, महाराष्ट्र :ये एक अंडाकार आकार का द्वीप है जो महाराष्ट्र के तटीय गांव मुरुद में स्थित है। अरब सागर को देखते हुए, मुरुद जंजीरा किले का एक विशाल लेकिन आकर्षक इतिहास है। अगर आप महाराष्ट्र घूमने आए हैं तो इस समुद्री किले को भी जरूर देखने जाए।

Image - Instagram

सुवर्णदुर्ग किला, महाराष्ट्र :सुवर्णदुर्ग किला, जिसे स्वर्ण किला भी कहा जाता है, प्राचीन मराठा साम्राज्य के लिए एक बहुत बड़ा गौरव था। ये मराठों के कई समुद्री किलों में से एक है जिसे उन्होंने अपने क्षेत्रों को समुद्री आक्रमणकारियों से बचाने के लिए बनवाया था। ये आज भी अरब सागर का शानदार दृश्य प्रस्तुत करता है।

Image - Instagram

बेकल किला, केरल :बेकल किले से हिंद महासागर की खूबसूरती मंत्रमुग्ध कर देने वाली होती है। इस समुद्री किले की चोटी पर खड़े होकर आप केरल के हर एक कोने को देख सकते हैं। जब भी आप केरल जाएं तो यहां घूमना ना भूलें।

Video - Instagram

पढ़ते रहिए Jansatta.com

Image - Instagram