पांच शहर जहां दिखती है नवरात्रि की असली रौनक

Image - Instagram

देश भर में दुर्गा पूजा पूरे धूमधाम से मनाया जाता है। लेकिन कुछ शहर ऐसे हैं, जहां इस त्योहार की अलग ही रौनक देखने को मिलती है।

Image - Instagram

अहमदाबाद, गुजरातवैसे तो नवरात्रि पूरे गुजरात में धूमधाम से मनाई जाती है, लेकिन अहमदाबाद में इस त्योहार के दौरान का नजारा अद्भुत होता है।

Image - Indian Express

यहां नवरात्रि काफी धूमधाम से मनाई जाती है। इस दौरान शहर में जगह-जगह दांडिया और गरबा कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है।

Video - Instagram

कोलकाता, पश्चिम बंगालदुर्गा पूजा और नवरात्रि का त्योहार ना केवल कोलकाता बल्कि पूरे पश्चिम बंगाल में ही धूमधाम से मनाया जाता है। कोलकाता के दुर्गा पंडाल पूरे भारत में फेमस है।

Video - Instagram

वाराणसी, उत्तर प्रदेशवाराणसी को भारत की अध्यात्मिक राजधानी कहा जाता है और नवरात्रि के दौरान यहां का माहौल एकदम अलग होता है। अगर आप नवरात्रि के दौरान वाराणसी जाएं तो जैतपुरा में स्थित भागेश्वरी देवी दुर्गा पूजा समिति जरूर जाएं। यहां माता दुर्गा का भव्य पंडाल तैयार किया जाता है।

Video - Instagram

दिल्ली में कई राज्यों के लोग रहते हैं और अगर आप बंगाली और गुजराती कल्चर को एक साथ देखना चाहते हैं तो दिल्ली सबसे बेस्ट ऑप्शन है यहां आपको बंगाली दुर्गा पंडाल भी मिलेंगे जिन्हे देखने आप दिल्ली के चितरंजन पार्क जा सकते हैं और गुजराती गरबा के लिए सरिता विहार या पश्चिम विहार जा सकते हैं।

Video - Instagram

मैसूर में दशहरे के मौके पर निकलने वाली झांकी को देखने के लिए दुनियाभर से सैलानी आते हैं। यह सेलिब्रेशन 9 दिनों तक चलता है और आखिरी दिन यानीं दसवें दिन विजयदशमी का त्योहार मनाया जाता है।

Image - Instagram

पढ़ते रहिए Jansatta.com

Image - Instagram