नए साल में भारत के बाहर घूमने की 5 सस्ती जगह

Image - Instagram

वियतनाम में नया साल मानना आपके लिए बेहद यादगार साबित हो सकता है। आपको बता दें कि वियतनाम दक्षिण पूर्व एशिया का एक देश है, जहां पर एक आप शांतिपूर्ण यात्रा का मजा ले सकते हैं। वियतनाम की यात्रा करना काफी सस्ता है, अगर आप एक बजट यात्रा की तलाश में हैं तो आप इस देश को अपनी यात्रा के लिए सेलेक्ट कर सकते है।

Video - Instagram

थाईलैंड में नया साल मनाना आपके लिए बेहद खास साबित हो सकता है। आपको बता दें कि थाईलैंड शायद एशिया में सभी अंतरराष्ट्रीय नए साल पर यात्रा करने के लिए सबसे पसंदिदा जगह में से एक है। यहां पर पर्यटक सुरम्य समुद्र तटों और सुंदर मंदिरों की सैर कर सकते हैं।

Video - Instagram

दुबई को एशिया में लक्जरी, मनोरंजन और रोमांच का प्रतीक माना जाता है। दुबई नए साल का जश्न मनाने के लिए एक दम सही जगह है। यहां पर आप कई आकर्षक जगहों की यात्रा कर सकते हैं।

Video - Instagram

नया साल में श्रीलंका की यात्रा करना एक अच्छा ऑप्शन है। श्रीलंका भारत के निकट स्थित एक ऐसा देश है जहां पर आप न्यू इयर के दौरान बजट यात्रा कर सकते हैं। ये देश अपने आकर्षक समुद्र तटों और कई प्राकृतिक पर्यटन स्थलों के लिए जाना जाता है।

Video - Instagram

मलेशिया एक ऐसा देश है जो आपकी न्यू ईयर की यात्रा को बेहद खास बना सकता है। मलेशिया को यात्रा के लिए सबसे अच्छे और सस्ते पर्यटन देशों में से एक माना जाता है।

Video - Instagram

पढ़ते रहिए Jansatta.com

Image - Instagram