लाइफ में एक बार जरूर ऋषिकेश के इन 5 जगहों पर घूमने जाएं

उत्तराखंड में पवित्र गंगा नदी के तट पर बसा ऋषिकेश एक धार्मिक स्थल है जहां पर देश ही नहीं दुनिया से भी टूरिस्ट घूमने आते हैं।

ऋषिकेश को योग राजधानी भी कहा जाता है। यहां योग अभ्यास करने दुनिया से भी लोग आते हैं। ऋषिकेश में रॉफ्टिंग भी खूब मशहूर है।

लेकिन क्या आपको पता है कि यहां पास में 5 ऐसे जगह हैं टूरिस्ट घूमने खूब आते हैं। इन जगहों पर हमेशा टूरिस्टों की भीड़ देखने को मिलती है।

त्रिवेणी जब भी ऋषिकेश जाएं तो त्रिवेणी घाट जरूर जाएं। यहां पर तीन नदियों का संगम होता है। इस घाट पर तीन बार सुबह, दोपहर और शाम आरती होती है।

त्र्यंबकेश्वर ऋषिकेश में लक्ष्मण झूला के पास ही त्र्यंबकेश्वर मंदिर भी है। 13 मंजिला यह भगवान शिव जी का मंदिर है। ये 13 मंजिल मंदिर के नाम से भी मशहूर है।

पटना वॉटरफॉल लक्ष्मण झूले से करीब 6 किलोमीटर दूरी पर पटना नामक एक गांव स्थिति है और यहीं पर एक खूबसूरत झरना भी है। जब भी ऋषिकेश जाएं तो यहां जरूर जाएं।

कुंजापुरी सूर्योदय सूर्योदय और सूर्यास्त का सुंदर नजारा लेना चाहते हैं तो ऋषिकेश के कुंजापुरी जरूर जाएं। यहां से हिमालय का बेहद ही खूबसूरत नजारा दिखता है। साथ ही गंगा में पड़ती सूरज की पहली किरणों की लालिमा आपके मन को मोह लेगी। साथ ही यहां से ऋषिकेश शहर और दून घाटी भी दिखाई देता है।

नीलकंठ अगर ऋषिकेश जा रहे हैं तो कुछ ही दूरी पर स्थित भगवान शिव के नीलकंठ मंदिर जरूर जाएं। यहां की हरियाली आपके मन को मोह लेगी। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान शिव ने समुद्र मंथन के बाद निकले हलाहल को इसी जगह पिया था। इसके बाद उनका गला नीला हो गया था जिसके चलते इस मंदिर का नाम नीलकंठ पड़ा।

यहां भी जाएं इसके अलावा आप वशिष्ठ गुफा और भूतनाथ मंदिर भी घूमने जा सकते हैं। कहते हैं कि भूतनाथ मंदिर का निर्माण भूतों ने सिर्फ एक रात में किया था।