भारत में स्कॉटलैंड देखा क्या???
Image - Instagram
भारत इतना खूबसूरत है कि विदेश की खूबसूरती आप भूल जाएंगे। कुछ ऐसा ही है दक्षिण भारत के कर्नाटक राज्य की एक बेहद ही प्यारी जगह कुर्ग।
Image - Instagram
कुर्ग को प्रकृति का वरदान प्राप्त है। इसकी खूबसूरती को निहारते-निहारते आप की आंखें भी नहीं थकेंगी।
Image - Instagram
कुर्ग पूरे देश के मशहूर टूरिस्ट डेस्टिनेशन में से एक बेहतरीन जगह है जहां पर पर्यटक खूब आना पसंद करते हैं।
Image - Instagram
पहाड़ियों के बीच बसा ये खूबसूरत हरा-भरा जिला आउटडोर एक्टिविटीज के लिए बेहतरीन माना जाता है।
Image - Instagram
यहां पर आप ट्रैकिंग, फिशिंग और वाइट वॉटर राफ्टिंग का मजा भरपूर ले सकते हैं।
Video - Instagram
यहां कर्नाटक की सबसे कम जनसंख्या है जिस कारण आपको शहरी शोर-शराबे और भागदौड़ से अलग यहां शांत माहौल मिलेगा।
Image - Instagram
कुर्ग में घूमने के लिए कई प्रसिद्ध जगह हैं जहां आप घूमने के लिए जा सकते हैं जैसे भगमंदला, तालकावेरी, निसर्ग धाम, दुबेरे, अब्बे वॉटर फॉल, इरुप्पू वॉटर फॉल और नागरहोल नेशनल पार्क शामिल हैं।
Image - Instagram
पुष्पगिरि और ब्रह्मगिरी ट्रैकिंग के लिए फेमस हैं। इस जगह की प्राकृतिक खूबसूरती के कारण इसे भारत का स्कॉटलैंड भी कहा जाता है।
Image - Instagram
पढ़ते रहिए Jansatta.com
Image - Instagram