दुनिया के उन 10 देशों की लिस्ट सामने आई है जहां इस साल 2025 में कम बजट में घूमने जा सकते हैं। आइए डालते हैं दुनिया के इन सस्ते देशों में एक दिन में कितना पैसा खर्च होगा।
दक्षिण पूर्व एशिया में स्थित लाओस में घूमने के लिए एक दिन में औसतन 15 डॉलर खर्च होते हैं। भारतीय रुपये में ये 1,284 रुपये के बराबर होगा। ये घूमने के लिए दुनिया का सबसे सस्ता देश है।
दूसरे स्थान पर कजाकिस्तान है जहां पर एक दिन का खर्चा करीब 19 डॉलर है।
ईस्ट अफ्रीका में स्थित रवांडा अगर घूमने जाते हैं तो यहां एक दिन में करीब 21 डॉलर खर्च होगा।
पश्चिम अफ्रीका में स्थित घाना भी दुनिया के सस्ते देशों की लिस्ट में शुमार है। यहां एक दिन का औसत 22 डॉलर खर्च है।
अगर मंगोलिया घूमने जाते हैं तो यहां प्रतिदिन करीब 24 डॉलर खर्च होंगे।
आर्मेनिया में प्रतिदिन करीब 26 डॉलर खर्च होंगे। इसमें घूमने के साथ रहना और खाना भी शामिल है।
पश्चिमी एशिया का देश बुर्किना फासो में प्रतिदिन का खर्च करीब 26 डॉलर है।
पूर्वी यूरोप में स्थित जॉर्जिया अगर घूमने जाते हैं तो यहां प्रति दिन रहने, खाने और घूमना मिलकर 28 डॉलर खर्च होगा।
इस लिस्ट में भारत का नाम भी शामिल है जहां पर एक दिन में करीब 36 डॉलर यानी तीन हजार से अधिक खर्च होंगे।
नेपाल में भी टूरिस्टों का प्रतिदिन का खर्चा करीब 36 डॉलर है।
बता दें कि ये औसत दैनिक यात्रा बजट की गणना होटल, भोजन, देश के भीतर परिवहन लागत (घरेलू उड़ानें, ट्रेन, बस, आदि शामिल हैं), पर्यटक स्थलों के आधार पर किया जाता है। इसमें ट्रांसपोर्टेशन की लागत नहीं शामिल है।
दुनिया में यात्रा करने के लिए 10 सबसे सस्ते देशों की ये लिस्ट वर्ल्ड ऑफ स्टैटिक्स ने अपने एक्स हैंडल पर हेलोसेफ (Hellosafe) के हवाले के जारी किया है।