Feb 22, 2024

​Google की ये हरकतें देख नहीं रोक पाएंगे हंसी, एक बार जरूर करें सर्च

Vivek Yadav

दुनिया का सबसे बड़ा सर्च इंजन गूगल आज इंटरनेट यूजर्स के जीवन का अभिन्न अंग बन गया है। आज गूगल ने लगभग हर क्षेत्र के काम को आसान बना दिया है।

Source: pexels

लगभग हर एक चीज की जानकारी गूगल पर आसानी से मिल सकती है।

कुछ ऐसे शब्द हैं जिन्हें गूगल पर सर्च करने पर जो जवाब दिखेगा उसे देख आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।

बैरल रोल (Barrel Roll)

गूगल सर्च पर Do A Barrel Roll जैसे ही लिख कर सर्च करेंगे वैसे ही पेज घूमने लगेगे। ये गूगल के मजेदार ट्रिक्स में से एक है।

अटारी ब्रेकआउट (Atari Breakout)

गूगल सर्च पर Atari Breakout डालने पर इसकी मिरर साइट elgooG दिखेगी। यहां क्लिक करते ही एक ब्लॉक गेम स्टार्ट हो जाएगा जो काफी मजेदार है।

Askew

गूगल के मजेदार ट्रिक्स में से एक Askew भी है। इसे सर्च करने पर पेज टेढ़ा दिखने लगेगा।

Google Gravity

गूगल ग्रैविटी (Google Gravity) सर्च करने पर गूगल की मिरर साइट elgooG दिखेगी और Mr.doob। किसी पर भी क्लिक करते ही आपको जो दिखेगा उसे देख हंसी नहीं रोक पाएंगे।

Zerg Rush

गूगल पर इसे सर्च करते ही elgooG पर प्ले Zerg Rush दिखेगा जिस पर क्लिक करते ही गूगल की लिस्टिंग गायब होने लगेगी।

ब्रह्मांड का सबसे भूखा Black Hole, सूरज-तारे सबको बना रहा अपना निवाला